{"_id":"5bc474c5bdec226997412b17","slug":"tifr-graduate-admission-2019-registration-starts-know-full-details-univ-tifr-res-in-gs2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"TIFR स्नातक एडमिशन 2019 पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, जानिए पूरा विवरण","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
TIFR स्नातक एडमिशन 2019 पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, जानिए पूरा विवरण
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 15 Oct 2018 05:41 PM IST
विज्ञापन
admission shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (टीआईएफआर ) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 16 अक्टूबर 2018 से टीआईएफआर स्नातक एडमिशन 2019 पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर रहा है।
विज्ञापन
16 अक्टूबर दोपहर 3 बजे से टीआईएफआर की आधिकारिक वेबसाइट univ.tifr.res.in/gs2019 पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। कुछ तकनीकी कारणों के चलते एप्लीकेशन लिंक को दोपहर 03:00 बजे ही चालू किया जा सकेगा. उम्मीदवार 15 नवंबर, 2018 तक इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
दाखिले के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा रविवार 9 दिसंबर 2018 को होगी. प्रवेश परीक्षा पीएचडी, और एमएससी डिग्री के लिए होगी। इसमें परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और देशभर में मौजूद टीआईएफआर के अन्य संस्थानों में दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन
टीआईएफआर ग्रेजुएट स्कूल एडमिशन 2019 एंट्रेंस एग्जाम के नतीजे 10 जनवरी 2019 को जारी किए जाएंगे। इसमें क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रीसर्च (टीआईएफआर) अप्रैल 2019 से इंटरव्यू आयोजित करेगा।
टीआईएफआर के स्नातक प्रोग्राम में जिन विषयों की पढ़ाई होती है, उसमें गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान, कंप्यूटर और सिस्टम विज्ञान और साइंस एजुकेशन शामिल हैं।
विभिन्न कोर्सों के लिए फेलोशिप भी दिए जाएंगे
पीएचडी प्रोग्राम: 25000 प्रति माह।
इंटीग्रेटेड पीएचडी – 16,000 प्रति माह प्रथम वर्ष के लिए, 25,000 द्वितीय वर्ष के लिए।
एमएससी (बायोलॉजी) – 16000 प्रति माह।
एमएससी (वाइल्ड लाइफ बायोलॉजी एंड कंजरवेशन) – 12000 प्रति माह।
कमेंट
कमेंट X