फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   thirty lakh students of Uttar Pradesh Primary School studying online

उत्तर प्रदेश परिषदीय स्कूल के 30 लाख विद्यार्थी पढ़ रहे हैं ऑनलाइन

Mon, 27 Apr 2020 02:16 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Mon, 27 Apr 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
thirty lakh students of Uttar Pradesh Primary School  studying online

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों के 30 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को रोजाना ऑनलाइन क्लासेज के जरिए पढ़ाया जा रहा है। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि एक लाख से अधिक स्कूलों में व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। ऑनलाइन क्लासेज के लिए मिशन प्रेरणा की वेबसाइट पर नॉलेज सेंटर बनाया गया है। इसमें टीचर्स कॉर्नर और स्टूडेंट कॉर्नर के जरिए शिक्षकों को पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। 

विज्ञापन


ऑनलाइन क्लासेज में रामपुर, अयोध्या, कन्नौज, मऊ, हरदोई, अलीगढ़, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, शामली, भदोही और हापुड़ के स्कूल सबसे आगे हैं। दो लाख शिक्षक दीक्षा एप के जरिए बच्चों को कंटेंट उपलब्ध करा रहे हैं। तीन सप्ताह में 10 लाख से अधिक बार दीक्षा एप के वीडियो का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन


शैक्षणिक कंटेंट उपलब्ध कराने के लिए मिशन प्रेरणा यूट्यूब चैनल का भी उपयोग किया जा रहा है। दूरदर्शन उत्तर प्रदेश पर कक्षा 1 से 8 के बच्चों के लिए 1 मई से प्रतिदिन डेढ़ घंटे का कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा। आकाशवाणी पर भी कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सामग्री का नियमित प्रसारण किया जा रहा है। बेसिक शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने बताया कि प्रयास है कि हर विद्यार्थी को ऑनलाइन क्लास से जोड़ा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें - UP Board 2020: 10वीं-12वीं में एनसीसी लेने वाले छात्र पढ़ेंगे एक विषय काम

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed