फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   There will be 10 subjects in UP Board High School, grading system will also be implemented; Read Notice

UP Board: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं में पढ़ने होंगे 10 विषय, ग्रेडिंग सिस्टम भी होगा लागू; होने जा रहे ये बदलाव

Wed, 19 Jun 2024 07:20 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 19 Jun 2024 07:20 PM IST
सार

UP Board: बहुत जल्द यूपी बोर्ड हाईस्कूल में पढ़ाई का तरीका बदलने वाला है। बोर्ड कक्षा 10वीं में 10 विषय पढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा भी कई बदलावों का खाका तैयार किया गया है, जोकि बोर्ड की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है।

विज्ञापन
There will be 10 subjects in UP Board High School, grading system will also be implemented; Read Notice
UP Board, यूपी बोर्ड - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

UP Board: यूपी बोर्ड हाईस्कूल में छात्र अब तक 6 विषयों की पढ़ाई करते थे, लेकिन बोर्ड अब छात्रों को 10 विषय पढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इसी के साथ, ग्रेडिंग सिस्टम लागू करने की तैयारियां भी चल रही हैं। इस बदलाव के बाद छात्रों की मार्कशीट 1,000 अंकों की हो जाएगी और प्रत्येक पेपर 100 अंकों का होगा। बोर्ड ने 10 विषयों वाले पाठ्यक्रम का खाका तैयार कर लिया है, यह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

विज्ञापन


बोर्ड ने इसके संबंध में सुझाव मांगे हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ई मेल upmspncf2023@gmail.com पर 29 जून तक सुझाव मांगा है। 

ये विषय होंगे अनिवार्य

नई शिक्षा नीति 2020 के क्रम में भारत सरकार द्वारा जारी नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (एनसीएफ)- 2023 के अंतर्गत हाईस्कूल (कक्षा नौ और 10) की पाठ्यचर्या में संशोधन किया गया है। अभी हाईस्कूल में छह विषय अनिवार्य रूप से पढ़ाए जा रहे हैं। अब उसकी जगह 10 विषय कर दिए जाएंगे। सभी को तीन भाषाएं पढ़नी होंगी। इसमें हिंदी तो सबको पढ़नी होगी। इसके अलावा संस्कृत, अंग्रेजी या देश की 17 भाषाओं में किसी एक को ले सकते हैं। चौथा विषय गणित सभी के लिए अनिवार्य होगा। 

ऐसे ही विज्ञान, सामाजिक विज्ञान भी अनिवार्य होगा। अंतर विषयक में गृह विज्ञान, मानव विज्ञान, वाणिज्य, एनसीसी, कंप्यूटर, कृषि, पर्यावरण में से किसी एक विषय को ले सकते हैं। आठवां विषय कला शिक्षा क्षेत्र में से चित्रकला, रंजन कला, संगीत गायन, वादन में से कोई एक लेना होगा। शारीरिक शिक्षा के अंतर्गत नैतिक, योग, खेल आदि में से भी एक विषय लेना होगा। 10वें विषय के रूप में व्यावसायिक शिक्षा पढ़नी होगी, जिसमें 26 विषय हैं।

नौवीं और 10वीं में अलग-अलग विषय पढ़ने होंगे। इसके लागू होने के साथ ही विज्ञान वर्ग, कला वर्ग, कामर्स और व्यवसायिक वर्ग का प्रारूप खत्म हो जाएगा। हर बच्चे को दो वर्ष में व्यवसायिक के दो विषय पढ़ने होंगे। इससे वह बाद में स्वरोजगार भी शुरू कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेडिंग सिस्टम लागू

सचिव ने बताया कि पाठ्यचर्या में बदलाव के साथ ही ग्रेडिंग सिस्टम लागू कर दिया जाएगा। अंक पत्र में अंकों के सामने ग्रेड भी लिखा रहेगा। उन्होंने बताया -

  • 91 से अधिक अंक पाने वाले ए-1 ग्रेड में उत्तीर्ण होंगे
  • 81 से 90 अंक तक ए-2
  • 71 से 80 अंक तक बी-1
  • 61 से 70 अंक तक बी-2
  • 51 से 60 अंक तक सी-1
  • 41 से 50 अंक तक सी-2
  • 33 से 40 अंक तक डी ग्रेड के माने जाएंगे
  • 32 अंक से कम वाले को ई ग्रेड मिलेगा
विज्ञापन

आंतरिक मूल्यांकन के होंगे 20 अंक

अब तक हाईस्कूल का अंकपत्र 600 अंकों का होता था, जोकि अब 1000 अंकों का होगा। इसमें प्रत्येक विषय 100 अंक का होगा। उसमें से 80 अंक की परीक्षा होगी और 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन से मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed