फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   The founder of Super 30 will teach California University students through video conferencing

सुपर 30 के संस्थापक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पढ़ाएंगे कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के छात्रों को

Tue, 12 May 2020 11:33 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Tue, 12 May 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
The founder of Super 30 will teach California University students through video conferencing
Super 30
सुपर 30 के संस्थापक और गणितज्ञ आनंद कुमार को महामारी के बीच कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय ने छात्रों को पढ़ाने के लिए आमंत्रित किया है। बता दें कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आनंद छात्रों को संबोधित करेंगे। ध्यान दें कि कोरोना वायरस के कारण अमेरिका में 80 हजार से ज्यादा लोगों ने जान गवा दी है। इससे छात्रों का मनोबल डगमगाने लगा है।
विज्ञापन


बर्कले इंडिया के स्पीकर सीरीज के कार्यकारी उपाध्यक्ष शुभम पारेख ने सोमवार को कहा कि छात्रों को पढ़ाने के लिए कुमार की तिथि को बढ़ाकर 16 मई कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ये उन छात्रों के मनोबल को बढ़ावा देगा जो कोरोना महामारी के घातक प्रभाव और बढ़ती अनिश्चितता के कारण अवसाद और चिंता का सामना कर रहे हैं और इस सोच में है कि यह जानलेवा वायरस कितने समय तक चलेगा। 
विज्ञापन


कुमार को भेजे गए निमंत्रण में कहा है कि आप भारत में जन्म लिया है वहां बड़े हुए हैं। आपने सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली की विकट स्थिति देखी है। हमने शिक्षा के माध्यम से समाज के निचले वर्गों के उत्थान के लिए आपके योगदान को समझा है। शिक्षा क्षेत्र में आपके काम को न केवल सम्मानित किया गया है बल्कि दुनिया भर में आपके काम की प्रशंसा भी की गई है और हम यूसी बर्कले के छात्रों को आपकी अमूल्य सलाह देना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed