फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The daughter of the shoe seller on the street is included in the toppers of XII in Madhya Prades Board

मध्यप्रदेश बोर्ड: सड़क पर जूते बेचने वाले की बेटी बारहवीं के टॉपरों में शामिल, कहा- डॉक्टर बनने का है सपना

Tue, 28 Jul 2020 06:22 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्योपुर
अमर उजाला नेटवर्क, श्योपुर Published by: अवधेश कुमार Updated Tue, 28 Jul 2020 06:22 AM IST
विज्ञापन
The daughter of the shoe seller on the street is included in the toppers of XII in Madhya Prades Board
Madhu Arya - फोटो : ANI
मध्यप्रदेश 12वीं के नतीजों श्योपुर के एक बेहद गरीब परिवार की बच्ची ने अपनी प्रतिभा से सबको गौरवान्वित किया। सड़क पटरी पर जूते बेचने वाले कन्हैया लाल की बेटी मधु टॉपरों में शामिल हुई है। जीव विज्ञान पढ़ने वाली मधु ने 500 में 485 अंक हासिल किए।
विज्ञापन


मधु ने कहा, वह डॉक्टर बनना चाहती है। हम पांच भाई बहन हैं और हमारे पिता बस अड्डे के पास सड़क पर पटरी बिछाकर जूते बेचते हैं। उन्होंने कहा कि मैं कड़ी मेहनत की। मैं रोज सुबह चार बजे उठती थी और दिन में आठ से 10 घंटे पढ़ाई करती थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मधु ने बताया कि मेरा सपना डॉक्टर बनने का है। मैं नीट की तैयारी कर रही हूं। मेरे माता-पिता और पूरा परिवार बहुत खुश है। मेरी सरकार से गुजारिश है कि मुझे उच्च शिक्षा के लिए मदद की जाए, क्योंकि मेरे पिता आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है। 


परिवार के सामने गरीबी सबसे बड़ी चुनौती है। ऐसे में अगर सरकार मदद करे तो उसका यह सपना जरूर पूरा होगा। आठ सदस्यों वाला उसका पूरा परिवार हरिजन बस्ती के दो कमरे के घर में रहता है। मधु मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी भी कर रही है। मधु ने बताया कि वह सुबह चार बजे उठकर पढ़ती थी। दिन का पूरा समय पढ़ाई में जाता था। 

कोरोना लॉकडाउन के दौरान उसे पढ़ने के लिए खूब समय मिला और इसका परिणाम आज सामने है। बेटी की सफलता से गौरवान्वित पिता कन्हैयालाल ने कहा, मैं चाहता हूं कि बेटी का सपना साकार हो लेकिन डर है कि कहीं गरीबी इसमें बाधा न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed