फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Term 1 Board Exam Supreme Court to hear on November 18 on the demand for hybrid model for board exams

Term 1 Board Exam: बोर्ड परीक्षा के लिए हाइब्रिड मॉडल की मांग पर सुप्रीम कोर्ट 18 नवंबर को करेगा सुनवाई 

Mon, 15 Nov 2021 08:33 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 15 Nov 2021 08:33 PM IST
सार

Term 1 Board Exam: सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा बारहवीं के माइनर (छोटे) विषयों की टर्म 1 परीक्षाएं कल यानि 16 नवंबर 2021 से शुरू की जा रही है। वहीं दसवीं बोर्ड के लिए टर्म 1 परीक्षाओं का आयोजन 17 नवंबर 2021 से शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन
Term 1 Board Exam Supreme Court to hear on November 18 on the demand for hybrid model for board exams
Term 1 board examination - फोटो : Social media

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट 18 नवंबर 2021 को याचिका पर सुनवाई करेगा जिसमें सीबीएसई और सीआईएससीई को दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए हाईब्रिड मॉडल अपनाने के निर्देश देने की अपील की गई है। याचिकाकर्ताओं का कहना हैै कि परीक्षार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा देने की भी व्यवस्था की जानी चाहिए। इससे पहले इस याचिका पर आज 15 नवंबर को सुनवाई की जानी थी। इस याचिका के पीछे कोरोना संकट का हवाला दिया गया है। अभी सीबीएसई द्वारा परीक्षा ऑनलाइन मोड में लेने की घोषणा की गई है। यह याचिका 6 छात्रों ने दायर की है, जो इस बार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। इस याचिका पर सुनवाई एएम खानविल्कर और सीटी रवि कुमार की बेंच करेगी। 

विज्ञापन


जनवरी के लिए लंबित पड़ी याचिका पर भी सुनवाई होगी
कोर्ट द्वारा इसके साथ ही जनवरी के लिए लंबित पड़े एक अन्य याचिका पर भी सुनवाई की जाएगी, जिसमें परीक्षार्थियों के अंकों में सुधार की मांग की गई है । छात्रों की पैरवी कर रहे वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े ने बेंच को बताया कि इस याचिका पर जल्द से जल्द सुनवाई जरूरी है, क्योंकि परीक्षा मंगलवार से ही शुरू की जा रही है। कोर्ट ने बताया कि इस याचिका के साथ ही जनवरी के लिए लंबित प़ड़ी याचिका पर भी गुरुवार को सुनवाई होगी। याचिकाकर्ताओं ने कहा कि लंबित पड़ी याचिका के मुद्दे वर्तमान याचिका से अलग है, तो इसपर कोर्ट ने कहा कि हम इसे गुरुवार को देखेंगे।  
विज्ञापन


16 नवंबर से शुरू होनी है परीक्षा
सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा बारहवीं के माइनर (छोटे) विषयों की टर्म 1 परीक्षाएं कल यानि 16 नवंबर 2021 से शुरू की जा रही है। वहीं दसवीं बोर्ड के लिए टर्म 1 परीक्षाओं का आयोजन 17 नवंबर 2021 से शुरू किया जा रहा है। सीआईएससीई बोर्ड की टर्म 1 परीक्षाओं का आयोजन 22 नवंबर 2021 से किया जाएगा। ये सभी परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में ही आयोजित की जानी है। याचिका के अनुसार ऑफलाइन परीक्षा के आयोजन से छात्रों के इस आयु समूह में कोरोना संक्रमण का खतरा है। अब तक देश में ज्यादातर टीकाकृत जनता 18 वर्ष से ऊपर की है। इसलिए छात्रों कोरोना से खतरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों की ओर से अधिवक्ता सुमानाथ नूकाला द्वारा दायर की गई याचिका में कहा गया है कि बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन हाईब्रिड यानी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही मोड में किया जाना चाहिए। अधिवक्ता ने कहा कि परीक्षा के लिए छात्रों की सहमति जरूरी है। परीक्षा सीधे याचिकाकर्ताओं के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी हुई है। परीक्षार्थियों को अनुकूल और स्वैच्छिक वातावरण की आवश्यकता होती है। इसके अलावा कोरोना महामारी के तीसरी लहर की भी संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed