TS TET Result 2023: तेलंगाना राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
TS TET result 2023: तेलंगाना राज्य स्कूल शिक्षा विभाग ने बुधवार को तेलंगाना राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक सकते हैं।
विस्तार
TS TET Result 2023 Out: तेलंगाना राज्य स्कूल शिक्षा विभाग ने बुधवार को तेलंगाना राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (TS TET) का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tstet.cgg.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
तेलंगाना शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 15 सितंबर को दो पालियों में दो पेपरों के लिए आयोजित की गई थी। टीएस टीईटी 2023 पेपर 1 और पेपर 2 में एक-एक अंक के 150 प्रश्न थे। परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं था। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें कक्षा 10 का प्रमाण पत्र, कक्षा 12 का प्रमाण पत्र और डिग्री या डिप्लोमा प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
टीएस टीईटी परिणाम 2023 स्कोर कार्ड में उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा में प्राप्त अंक जैसे विवरण होंगे। पेपर 1 पास करने वाले उम्मीदवार कक्षा 01 से पांचवीं तक पढ़ाने के लिए योग्य होंगे। टीएस टीईटी 2023 पेपर 2 कक्षा 6 से 8 में शिक्षक पदों के लिए आयोजित किया गया था।
TS TET Result 2023 ऐसे करें चेक
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tstet.cgg.gov.in पर जाएं।
-
'टीएस टीईटी 2023 परिणाम' लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना पंजीकरण हॉल टिकट नंबर दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-
टीएस टीईटी परिणाम 2023 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए टीएस टीईटी परिणाम 2023 डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X