Hyderabad University: विदेशी छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी प्रोफेसर निलंबित, पुलिस ने हिरासत में लिया
Students protest in Hyderabad University: हैदराबाद विश्वविद्यालय परिसर में एक प्रोफेसर द्वारा अंतरराष्ट्रीय छात्रा (विदेशी मूल की) से कथित तौर पर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Telangana Students protest in Hyderabad University : हैदराबाद विश्वविद्यालय परिसर में एक प्रोफेसर द्वारा अंतरराष्ट्रीय छात्रा (विदेशी मूल की) से कथित तौर पर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर शनिवार को हैदराबाद विश्वविद्यालय के परिसर में छात्रों ने विरोध-प्रदर्शन किया। विदेशी छात्रा की ओर से दी गई शिकायत और मामले में तूल पकड़ने के बाद साइबराबाद पुलिस ने प्रोफेसर को हिरासत में ले लिया है। प्रोफेसर को हिरासत में लिए जाने के बाद विश्वविद्यालय ने घटना की निंदा की है और आरोपी प्रोफेसर को निलंबित कर दिया है।
इस घटना कांड के बाद से ही छात्रों में रोष व्याप्त था। शनिवार को बड़ी संख्या में छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में नारेबाजी की और विरोध - प्रदर्शन भी किया।
Telangana | Students protest in Hyderabad University campus following the incident where a professor allegedly molested an international student of the University. The Professor has been taken into custody by Cyberabad Police. pic.twitter.com/lJTq5aPy45
— ANI (@ANI) December 3, 2022
इससे पहले हैदराबाद पुलिस की डीसीपी माधापुर के शिल्पावल्ली ने बताया कि तेलंगाना की साइबराबाद पुलिस ने हैदराबाद विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर को एक विदेशी छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में हिरासत में ले लिया है। छात्रा थाईलैंड की रहने वाली है और यहां पढ़ाई कर रही है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है।
आरोपित प्रोफेसर तत्काल प्रभाव से निलंबित
पूरे प्रकरण को लेकर हैदराबाद विश्वविद्यालय ने भी आधिकारिक बयान जारी किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि विश्वविद्यालय, दो दिसंबर को हिंदी विभाग के प्रोफेसर रवि रंजन, और एक छात्र के बीच हुई घटना की निंदा करता है। आपराधिक शिकायत और प्राथमिकी के आधार पर, आरोपित प्रोफेसर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
कमेंट
कमेंट X