फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Telangana Students protest in Hyderabad University after professor allegedly molested an international student

Hyderabad University: विदेशी छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी प्रोफेसर निलंबित, पुलिस ने हिरासत में लिया

Sat, 03 Dec 2022 03:49 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 03 Dec 2022 03:49 PM IST
सार

Students protest in Hyderabad University: हैदराबाद विश्वविद्यालय परिसर में एक प्रोफेसर द्वारा अंतरराष्ट्रीय छात्रा (विदेशी मूल की) से कथित तौर पर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Telangana Students protest in Hyderabad University after professor allegedly molested an international student
हैदराबाद विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Telangana Students protest in Hyderabad University : हैदराबाद विश्वविद्यालय परिसर में एक प्रोफेसर द्वारा अंतरराष्ट्रीय छात्रा (विदेशी मूल की) से कथित तौर पर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर शनिवार को हैदराबाद विश्वविद्यालय के परिसर में छात्रों ने विरोध-प्रदर्शन किया। विदेशी छात्रा की ओर से दी गई शिकायत और मामले में तूल पकड़ने के बाद साइबराबाद पुलिस ने प्रोफेसर को हिरासत में ले लिया है। प्रोफेसर को हिरासत में लिए जाने के बाद विश्वविद्यालय ने घटना की निंदा की है और आरोपी प्रोफेसर को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन


इस घटना कांड के बाद से ही छात्रों में रोष व्याप्त था। शनिवार को बड़ी संख्या में छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में नारेबाजी की और विरोध - प्रदर्शन भी किया।  

विज्ञापन

 

इससे पहले हैदराबाद पुलिस की डीसीपी माधापुर के शिल्पावल्ली ने बताया कि तेलंगाना की साइबराबाद पुलिस ने हैदराबाद विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर को एक विदेशी छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में हिरासत में ले लिया है। छात्रा थाईलैंड की रहने वाली है और यहां पढ़ाई कर रही है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। 

आरोपित प्रोफेसर तत्काल प्रभाव से निलंबित

पूरे प्रकरण को लेकर हैदराबाद विश्वविद्यालय ने भी आधिकारिक बयान जारी किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि विश्वविद्यालय, दो दिसंबर को हिंदी विभाग के प्रोफेसर रवि रंजन, और एक छात्र के बीच हुई घटना की निंदा करता है। आपराधिक शिकायत और प्राथमिकी के आधार पर, आरोपित प्रोफेसर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 


Image
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed