फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Telangana SSC exams 2020 postponed due to coronavirus

SSC: कोरोना वायरस की वजह से तेलंगाना एसएससी की परीक्षाएं स्थगित

Fri, 20 Mar 2020 06:26 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 20 Mar 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
Telangana SSC exams 2020 postponed due to coronavirus
फाइल फोटो अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस से बचाव के लिए तेलंगाना में 23 मार्च से लेकर 31 मार्च तक होने वाली एसएससी की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। तेलंगाना उच्च न्यायालय ने इन परीक्षाओं को स्थगित किया है। कल होने वाली परीक्षा अपने तय तारीख पर होगी लेकिन 23 मार्च से लेकर 31 मार्च के बीच होने वाली परीक्षाओं को फिलहाल टाल दिया गया है। सूबे में एससी की परीक्षाएं 6 अप्रैल तक होनी है। आपको बता दें कि तेलंगाना एसएससी की परीक्षाएं 19 मार्च से शुरू हुई हैं लेकिन अब इन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन


तेलंगाना एसएससी के लिए 5 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। तेलंगाना में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित आठ नए लोगों की पुष्टि हुई थी। इस तरह सूबे में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 13 पहुंच गई है। देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 209 से ज्यादा हो गई है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-
कोरोना वायरस की वजह से स्थगित हुई गोवा लोक सेवा आयोग की परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, कई राज्यों ने अपने यहां होने वाली प्रतियोगी और स्कूली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। सीबीएसई, आईसीएसई समेत करेल बोर्ड, पंजाब बोर्ड, छत्तीसगढ़ बोर्ड और मध्यप्रदेश बोर्ड ने अपने यहां होने वाली दसवीं और 12वीं की परीक्षाओं को 31 मार्च तक स्थगित कर दिया है। यूपी में 2 अप्रैल तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली में भी 31 मार्च तक सभी निजी और सरकारी स्कूलों को बंद करने और  सभी परीक्षाओं को स्थगित करने का आदेश पहले ही जारी हो चुका है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed