{"_id":"5eb168423120d16be206531b","slug":"telangana-schools-to-promote-students-of-classes-1-to-10-to-next-higher-class-without-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना में पहली से लेकर दसवीं तक के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के अगली कक्षा में पदोन्नत करने का निर्देश जारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
तेलंगाना में पहली से लेकर दसवीं तक के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के अगली कक्षा में पदोन्नत करने का निर्देश जारी
Tue, 05 May 2020 06:54 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 05 May 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : Prayagraj
तेलंगाना सरकार ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वो इस साल पहली से लेकर दसवीं तक के सभी विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में पदोन्नत करें। कोरोना वायरस की वजह से जारी लॉकडाउन को देखते हुए सरकार ने शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए बड़े पैमाने पर विद्यार्थियों के पदोन्नति के लिए स्कूल शिक्षा आयुक्त को आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
In wake of #COVID19 outbreak, Telangana Govt issued an order to Commissioner of School Education,to promote all students of Classes I to X studying in Government,Aided and Private Unaided Schools during the Academic Year,2019-20, to next higher Classes in Academic year, 2020-21.
— ANI (@ANI) May 5, 2020विज्ञापन
समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस की वजह से तीसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 17 मई तक है। लॉकडाउन की वजह से सभी शैक्षणिक संस्थान बंद हैं और कई प्रतियोगिता परीक्षाओं को भी स्थगित किया गया है। बता दें कि इससे पहले सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों को आदेश दिया था कि वे शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए फीस में वृद्धि नहीं करेंगे। अगले आदेश तक स्कूल अभिभावकों से सिर्फ ट्यूशन फीस ही लेंगे।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X