तेलंगाना: एक जुलाई से सभी शैक्षणिक संस्थानों को खोलने के निर्देश, 50 फीसदी स्टाफ की उपस्थिति अनिवार्य
1 जुलाई से ऑनलाइन मोड में शुरू होंगे तेलंगाना राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना सरकार ने 1 जुलाई से विभिन्न डिजिटल/टीवी/टी-सैट प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन मोड में स्कूल, जूनियर कॉलेज, डिग्री कॉलेज, तकनीकी कॉलेज और अन्य सभी शैक्षणिक संस्थान खोलने का आदेश दिया है। इसके साथ ही 50 फीसदी शिक्षण स्टाफ की उपस्थिति अनिवार्य की है।
Telangana Government orders opening of schools, junior colleges, degree colleges, technical colleges & all other educational institutions in online mode on various digital/TV/T-SAT platforms from July 1. Attendance of teaching staff shall be limited to 50% of total strength.
— ANI (@ANI) June 29, 2021विज्ञापन
तेलंगाना सरकार ने राज्य बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य अंतरराष्ट्रीय बोर्डों से मान्यता प्राप्त सभी निजी गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों को शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के दौरान किसी भी प्रकार की फीस नहीं बढ़ाने का निर्देश दिया है। इसके अलावा मासिक आधार पर केवल ट्यूशन शुल्क लेने का आदेश दिया है।
Telangana Government directed all the Private unaided recognised schools, affiliated to State Board, CBSE, ICSE & other international Boards, not to increase any kind of fees during the academic year 2021-22 & shall charge only tuition fee on monthly basis
— ANI (@ANI) June 29, 2021
एक दिन में कोरोना के 900 से ज्यादा मामले
इस बीच, तेलंगाना में सोमवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण के 1,000 से कम मामले दर्ज हुए हैं। पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कुल 993 मामले सामने आने पर राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 6.21 लाख से अधिक हो गई है, जबकि नौ लोगों की मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 3,644 तक पहुंच गया है।
कमेंट
कमेंट X