{"_id":"60cada948ebc3e3236334f9f","slug":"telangana-announces-common-entrance-test-dates","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना: यूजी- पीजी कोर्स के लिए विभिन्न पात्रता परीक्षाओं की तारीख जारी, 3 अगस्त से एंट्रेंस एग्जाम शुरू","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
तेलंगाना: यूजी- पीजी कोर्स के लिए विभिन्न पात्रता परीक्षाओं की तारीख जारी, 3 अगस्त से एंट्रेंस एग्जाम शुरू
Thu, 17 Jun 2021 10:46 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 17 Jun 2021 10:46 AM IST
सार
- 3 अगस्त को टीएस ईसीईटी परीक्षा होगी जबकि टीएस ईएमसीईटी परीक्षा 5 अगस्त से 9 अगस्त के बीच आयोजित होगी।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (TSCHE) ने राज्य में विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए पात्रता परीक्षा तिथियों की घोषणा की है। कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 3 अगस्त से आयोजित होने वाला है। 3 अगस्त को टीएस ईसीईटी (TS ECET) की परीक्षा होगी। वहीं, टीएस ईएमसीईटी ( TS EAMCET ) परीक्षा 5 अगस्त से 9 अगस्त के बीच आयोजित की जाएगी। टीएस पीजीईसीईटी (TS PGECET) की परीक्षा 11 अगस्त से 14 अगस्त के बीच आयोजित होगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-रीट 2021 : 26 सितंबर को होगी राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा
विज्ञापन
टीएससीएचई विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन करता है। जिसमें तेलंगाना स्टेट इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर एंड मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, तेलंगाना स्टेट इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, तेलंगाना फिजिकल एजुकेशन कॉमन एट्रेंस टेस्ट, तेलंगाना स्टेट पोस्ट ग्रैजुएट इंजीनियरिंग कॉमन एट्रेंस टेस्ट, तेलंगाना स्टेट एजुकेशन कॉमन एट्रेंस टेस्ट एवं तेलंगाना स्टेट लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट शामिल है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-निजी स्कूलों में दाखिला : किसी भी हालत में नहीं बदला जाएगा ड्रॉ में मिला विद्यालय
टीएस सीईटी में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। सभी सामान्य प्रवेश परीक्षाएं परिषद की ओर से तेलंगाना में विश्वविद्यालयों द्वारा आयोजित की जाती हैं। परिषद ने पहले सभी सीईटी के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा की थी। परीक्षण जुलाई और अगस्त के बीच आयोजित होने वाले थे। लेकिन, कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के कारण इन परीक्षाओं की तारीखों को फिर से निर्धारित किया गया है।
कमेंट
कमेंट X