फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   REET 2021 New Date Announced : REET Exam to be held on 26 September 2021

रीट 2021 : 26 सितंबर को होगी राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा

Thu, 17 Jun 2021 08:02 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 17 Jun 2021 08:02 AM IST
सार

राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा ने बुधवार देर शाम को ट्वीट कर जानकारी दी कि रीट परीक्षा 26 सितंबर, 2021 को आयोजित करने का निर्णय किया गया है। वहीं, ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के आवेदन 21 जून, 2021 से 05 जुलाई, 2021 तक स्वीकार किए जाएंगे।

विज्ञापन
REET 2021 New Date Announced : REET Exam to be held on 26 September 2021
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) - 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राजस्थान में शिक्षक भर्ती के लिए होने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) की नई तिथि घोषित हो गई है। राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा ने बुधवार देर शाम को ट्वीट कर जानकारी दी कि रीट परीक्षा 26 सितंबर, 2021 को आयोजित करने का निर्णय किया गया है।

विज्ञापन


डोटासरा ने कहा कि इसमें आर्थिक तौर पर पिछडे़ युवा अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका भी दिया जा रहा है। ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के आवेदन 21 जून, 2021 से 05 जुलाई, 2021 तक स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने कहा, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की ओर से इस संबंध में विस्तृत जानकारी के साथ बहुत जल्द संशोधित अधिसूचना विज्ञप्ति जारी की जाएगी। 
विज्ञापन

 

वहीं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक अलग ट्वीट कर जानकारी दी कि राज्य सरकार ने रीट भर्ती 2016 में अंग्रेजी विषय की प्रतीक्षा सूची जारी करने के हाईकोर्ट के आदेश के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट में दायर SLP को वापस लेने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिल सकेगी। उन्होंने सभी उम्मीदवारों को बधाई भी दी है।

बता दें कि रीट परीक्षा 2021 दो बार टल चुकी है। पहले 25 अप्रैल को महावीर जयंती के दिन परीक्षा निर्धारित थी। इसका जैन समाज ने जबरदस्त विरोध किया था। साथ ही राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने संज्ञान लेते हुए सरकार को तारीख बदलने का निर्देश दिया था।वहीं, राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ ने भी परीक्षा आगे बढ़ाने की मांग की थी। इसके बाद इसे 20 जून के लिए निर्धारित कर दिया गया था। 

इसके बाद कोरोना महामारी की दूसरी लहर और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा विधानसभा के बजट सत्र में आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) वर्ग के अभ्यर्थियों को रीट परीक्षा के लिए आवेदन करने का मौका देने की घोषणा के निर्णय को निष्पादित करने के लिए राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed