{"_id":"5edf13028ebc3e42cd216048","slug":"telangana-all-10th-class-students-to-be-promoted-know-more-details-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रोन्नत होंगे इस राज्य के 10वीं के सभी छात्र","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रोन्नत होंगे इस राज्य के 10वीं के सभी छात्र
Tue, 09 Jun 2020 10:17 AM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Tue, 09 Jun 2020 10:17 AM IST
विज्ञापन
कोरोना महामारी को देखते हुए तेलंगाना राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने सोमवार को कहा कि 10वीं के छात्रों को परीक्षा लिए बिना ही अगली कक्षा में प्रोन्नत किया जाएगा। प्रोन्नत करने का यह फैसला इस लिये लिया गया क्योंकि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए परीक्षाएं आयोजित करना संभव नहीं होगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री ने दसवी 10वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों को इंटरनल असेसमेंट के आधार पर छात्रों को ग्रेड देकर अगली कक्षा में प्रोन्नत करने का निर्णय किया है।
विज्ञापन
इस साल 10वीं की परीक्षा का आयोजन 19 मार्च से हुआ था, जिसमें दसवीं के कुल 5,34,903 छात्रों ने भाग लिया था। लॉकडाउन के पहले कुल तीन परीक्षाओं का ही आयोजन किया गया। लॉकडाउन लगने की वजह से बाकी बची परीक्षाओं को स्थगित करना पड़ा था।
विज्ञापन
इससे पहले तेलंगाना उच्च न्यायालय ने पिछले हफ्ते राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि वह ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के तहत आने वाले क्षेत्रों में परीक्षा आयोजित न करें क्योंकि पिछले दो हफ्तों में क्षेत्र में कोरोनो वायरस के मामलों की संख्या बढ़ गई थी। वहीं तेलंगाना सरकार जल्द ही ग्रेजुएट / पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षाओं के बारे में भी फैसला करेगी।
विज्ञापन
ये भी पढेंं : खुशखबर: इस राज्य में फ्री में होगा कॉलेजों में दाखिला, 10वीं पास विद्यार्थियों को मिलेंगे 20-20 हजार रुपये
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X