खुशखबर: इस राज्य में फ्री में होगा कॉलेजों में दाखिला, 10वीं पास विद्यार्थियों को मिलेंगे 20-20 हजार रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम सरकार ने विद्यार्थियों के लिए बड़ी घोषणा की है। इस घोषणा से सूबे के विद्यार्थियों और अभिभावकों का आर्थिक बोझ कम होगा। यहां मौजूदा अकादमिक सत्र के लिए बारहवीं कक्षा से लेकर स्नातकोत्तर तक विद्यार्थियों को कॉलेजों में फ्री में दाखिला मिलेगा। विद्यार्थियों को मेडिकल एवं इंजीनियरिंग कॉलेजों के साथ ही तकनीकी संस्थानों में मुफ्त में दाखिला मिलेगा। विद्यार्थियों को अब कॉलेजों में दाखिले के लिए एडमिशन शुल्क नहीं देना होगा। सूबे के शिक्षा मंत्री ने रविवार को यह घोषणा करते हुए कहा कि कोई भी कॉलेज विद्यार्थियों से दाखिले का शुल्क नहीं लेगा।
इसे भी पढ़ें-जानिए कब आएगा छत्तीसगढ़ बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट?
शिक्षा मंत्री हिमंत बिस्वा ने विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई घोषणाएं की हैं। इनमें हॉस्टलों में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए मुआवजा और पाठ्यपुस्तक खरीदने के लिए अतिरिक्त मुआवजा भी शामिल है। सरकार हॉस्टलों में रहने वाले विद्यार्थियों को 1000 रुपये मुआवजा देगी। पाठ्यपुस्तक खरीदने के लिए विद्यार्थियों को 1000 रुपये का अतिरिक्त मुआवजा दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें-GSEB 2020: कल जारी होगा गुजरात बोर्ड के दसवीं कक्षा का रिजल्ट
शिक्षा मंत्री ने कहा कि पहले सरकार जिन विद्यार्थियों के परिवारों की आय दो लाख रुपये से कम थी उनको मुफ्त में एडमिशन देती थी। लेकिन अब सूबे के हर विद्यार्थी को कॉलेजों में फ्री में दाखिला मिलेगा। इसमें विद्यार्थी के परिवार की वार्षिक आदमी की कोई शर्त शामिल नहीं है। इसके अलावा इस साल दसवीं पास करने वाले हर विद्यार्थी को 20-20 हजार रुपये दिए जाएंगे।
कमेंट
कमेंट X