फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   TEDxMUIT 2022 Event to spread awareness about mental health on November 26 at Maharishi University

TEDxMUIT 2022: महर्षि यूनिवर्सिटी में 26 नंवबर को जुटेंगे दिग्गज, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर करेंगे विमर्श

Thu, 24 Nov 2022 10:20 PM IST
देवेश शर्मा Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 24 Nov 2022 10:20 PM IST
सार

TEDxMUIT 2022 on November 26 at Maharishi University: महर्षि सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के नोएडा कैंपस में 26 नवंबर, 2022 को TEDxMUIT 2022 का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में विविध क्षेत्रों की कईं जानी-मानी हस्तियां जुटने वाली हैं।

विज्ञापन
TEDxMUIT 2022 Event to spread awareness about mental health on November 26 at Maharishi University
TEDxMUIT 2022 - फोटो : TEDxMUIT 2022

विस्तार

TEDxMUIT 2022: महर्षि सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के नोएडा कैंपस में 26 नवंबर, 2022 को TEDxMUIT 2022 का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में विविध क्षेत्रों की कईं जानी-मानी हस्तियां जुटने वाली हैं। इस बार TEDxMUIT 2022 का मुख्य विषय मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाने और पारलौकिक चेतना से संबंधित विचारों पर चर्चा करने के लिए जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को एक साथ लाना है।

विज्ञापन

हालांकि, TEDx इवेंट लगातार कई विषयों पर आधारित मुद्दों और विविध मसलों को प्रस्तुत करता रहा है। इस बार, यह कार्यक्रम स्वयं के प्रति जागरूक : मानसिक स्वास्थ्य और मानव चेतना पर है, जिसका उद्देश्य मानव चेतना को जगाना है। TEDx चेतना, मानसिक स्वास्थ्य और पारलौकिक चेतना के बारे में बात करने के लिए बड़ा मंच है। यह वक्ताओं के लिए अपने जीवन से जुड़े अपने खट्टे-मीठे अनुभवों को साझा करने एक शोकेस भी है। अमर उजाला इस आयोजन का मीडिया पार्टनर है। 

विज्ञापन

यह कार्यक्रम कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मंचों पर चल रही चर्चाओं में से एक है, जहां महर्षि महेश योगी जी ने दशकों पहले दुनिया में भावातीत ध्यान को बढ़ावा देने के प्रस्ताव पारित किए थे। यही कारण है कि यूनिवर्सिटी वन नॉट वन के सहयोग से इस बार लोगों को मानसिक स्वास्थ्य और इसके कई पहलुओं के बारे में शिक्षित करने के लिए TEDxMUIT का आयोजन कर रही है। वन नॉट वन ने इस TEDx इवेंट को ग्रेटर नोएडा इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (GNIDA) के समर्थन से क्यूरेट किया है, और नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के अधिकारियों के इस इवेंट में भाग लेने की उम्मीद है। वन नॉट वन ऑस्ट्रेलिया, भारत और संयुक्त अरब अमीरात में टेड जैसे कार्यक्रमों का आयोजन करता है। 
 

ये नामचीन हस्तियां रखेंगी विचार 

TEDxMUIT 2022 में शामिल होने वाली प्रमुख हस्तियों में उद्यमी और एमयूआईटी के चांसलर अजय प्रकाश श्रीवास्तव, जो कि देश-विदेश में सामाजिक, शैक्षणिक और धर्मार्थ उन्मुखीकरण के लिए जाने जाते हैं; नौसेना से रिटायर्ड और करगिल युद्ध के दौरान ऑपरेशन तलवार में अहम भूमिका निभाने वाले लेफ्टिनेंट कमांडर बिजय नायर;  स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से मैनेजमेंट में डॉक्टरेट डॉ स्कॉट हैरियट जो कि वर्तमान में महर्षि इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, यूएसए में प्रोफेसर हैं; महर्षि आयुर्वेद में वैज्ञानिक सलाहकार डॉ रिनी वोहरा; यूटीआई कैपिटल में निवेश प्रबंधक एवं सीए रोहित गुलाटी;  जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए जागरूकता ला रहे सामाजिक कार्यकर्ता रामवीर तंवर; इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया में सलाहकार और सीबीआई अकादमी व सेंट्रल डिटेक्टिव ट्रेनिंग स्कूल में विजिटिंग फैकल्टी रक्षित टंडन, आदि शानदार हस्तियों के अलावा, कई अन्य गणमान्य हस्तियों को भी TEDxMUITNoida 2022 कार्यक्रम में खुद को अभिव्यक्त करने का मौका मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए आप Tedxmuit.com पर भी जा सकते हैं, जहां आपको इस कार्यक्रम से जुड़ी हर जानकारी मिल जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed