फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Teachers Day 2024 Quiz: Know the histroy of this day, Give answers of these 10 questions

Teacher's Day: क्या सच में पता है आपको शिक्षक दिवस से जुड़ा इतिहास? अगर हां, तो दीजिए इन 10 सवालों के जवाब

Thu, 05 Sep 2024 07:01 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 05 Sep 2024 07:01 AM IST
सार

Happy Teachers Day: 5 सितंबर को भारत में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। भारत में शिक्षक दिवस मनाने की शुरूआत साल 1962 में हुई थी। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन से जुड़े 10 प्रश्नों के जवाब।

विज्ञापन
Teachers Day 2024 Quiz: Know the histroy of this day, Give answers of these 10 questions
Teachers' Day 2024 - फोटो : freepik

विस्तार

Teacher's Day Quiz 2024: भारत 1962 से हर साल 5 सिंतबर को शिक्षक दिवस मनाता आ रहा है। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में यह मनाया जाता है। ऐसे में इस दिन से जुड़ा इतिहास भी काफी महत्वपूर्ण है। अक्सर परीक्षा में इससे जुड़े प्रश्न पूछ लिए  जाते हैं।

विज्ञापन

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक प्रसिद्ध विद्वान, भारत रत्न प्राप्तकर्ता, पहले उपराष्ट्रपति और स्वतंत्र भारत के दूसरे राष्ट्रपति थे। 1931 में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन आंध्र विश्वविद्यालय के कुलपति बने। 1954 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उन्हें 1961 में जर्मन बुक ट्रेड का शांति पुरस्कार मिला। डॉ. राधाकृष्णन 1962 में भारत के राष्ट्रपति बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

1. भारत में पहला शिक्षक दिवस कब मनाया गया था?
a. 1962
b. 1972
c. 1965
d. 1975
उत्तर. a

2. शिक्षक दिवस के दिन किन महापुरुष का जन्मदिन होता है?
a. जवाहरलाल नेहरू का
b. इंदिरा गांधी का
c. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर. c

3. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं:
a. वह भारत के पहले उपराष्ट्रपति बने और भारत की संविधान सभा के लिए चुने गए।
b. 1954 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
c. उन्हें 1961 में जर्मन पुस्तक व्यापार में शांति पुरस्कार मिला।
d. सभी सही हैं
उत्तर. d

4. डॉ. राधाकृष्णन भारत के राष्ट्रपति कब बने?
a. 1952
b. 1962
c. 1972
d. 1982
उत्तर. b

5. वह शिक्षाविद् और बाल अधिकार समर्थक कौन थे जिन्होंने भारत में लड़कियों के लिए पहला आधुनिक स्कूल स्थापित किया था? 
a. फातिमा शेख 
b. मैडम भीकाजी कामा 
c. विजया लक्ष्मी पंडित 
d. सावित्रीबाई फुले 
उत्तर - d

6. भारत में अक्सर "आधुनिक शिक्षा का जनक" किसे माना जाता है?
a. महात्मा गांधी
b. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
c. रवीन्द्रनाथ टैगोर
d. राजा राम मोहन राय
उत्तर - d

7. डॉ. राधाकृष्णन ने अपनी स्नातकोत्तर की पढ़ाई किस विषय में पूरी की?
a. विज्ञान
b. समाजशास्त्र
c. इतिहास
d. दर्शन 
उत्तर- d

8. अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
a. 14 नवंबर
b. 5 अक्तूबर
c. 5 सितम्बर
d. 5 अक्तूबर 
उत्तर - 4

9. एस राधाकृष्णन 1954 में सी.वी. रमन के साथ भारत रत्न के पहले प्राप्तकर्ताओं में से एक थे। उन्होंने किस अन्य प्रसिद्ध व्यक्तित्व के साथ यह पुरस्कार साझा किया था?
a. सी राजगोपालाचारी
b. जवाहरलाल नेहरू 
c. रवीन्द्रनाथ टैगोर 
d. राजेद्र प्रसाद
उत्तर - a

10. निम्नलिखित में से किस शिक्षण संस्थान के कुलपति एस राधाकृष्णन नहीं थे?
a. आंध्र विश्वविद्यालय 
b. मैसूर विश्वविद्यालय 
c. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
d. हिंदू विश्वविद्यालय
उत्तर - b
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed