TBJEE 2023 Answer Key Out: त्रिपुरा संयुक्त प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड
TJEE Answer Key 2023: त्रिपुरा संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (TBJEE) ने त्रिपुरा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (TJEE) की उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
TJEE Answer Key 2023: त्रिपुरा संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (TBJEE) ने त्रिपुरा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (TJEE) की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tbjee.nic.in पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं।
उम्मीदवार ध्यान रखें कि जारी की गई उत्तर कुंजी प्रोविजनल है। उम्मीदवारों को यदि उत्तर कुंजी को लेकर कोई आपत्ति होगी तो उन्हें इसमें बदलाव कराने का मौका दिया जाएगा। आपत्ति दर्ज कराने के लिए विंडो 30 अप्रैल को खोल दी गई है और आपत्तियां उठाने की समय सीमा 3 मई, 2023 तक है।
त्रिपुरा जेईई परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट tbjee.nic.in पर जाना होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर कोई लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होगी। उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों पर विचार करने के बाद ही अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। अंतिम उत्तर कुंजी के अनुसार परिणाम तैयार किया जाएगा।
ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tbjee.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर, उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
-
अब यह स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
उत्तर कुंजी पर जाएं और इसे डाउनलोड करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें
कमेंट
कमेंट X