फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   TANCET 2022 Result Tamil Nadu Common Entrance Test Result date announced by Anna University answer key soon on tancet.annauniv.edu

TANCET Result 2022: इस दिन तक जारी होगा टेनसेट रिजल्ट, अन्ना विश्वविद्यालय ने की तारीख की घोषणा

Mon, 16 May 2022 11:45 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 16 May 2022 11:45 PM IST
सार

TANCET Result 2022: अन्ना विश्वविद्यालय द्वारा TANCET परीक्षा 14 और 15 मई, 2022 को MCA, MBA, M.E, M.Tech., M.Arch आदि PG पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी। 

विज्ञापन
TANCET 2022 Result Tamil Nadu Common Entrance Test Result date announced by Anna University answer key soon on tancet.annauniv.edu
TANCET 2022 Result - फोटो : Social Media

विस्तार

TANCET 2022 Result: अन्ना विश्वविद्यालय द्वारा टेनसेट यानी तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, TANCET 2022 परिणाम की तारीख घोषित कर दी गई है। अन्ना विश्वविद्यालय द्वारा साझा किए गए नोटिस के अनुसार, TANCET 2022 परिणाम जून के पहले या दूसरे सप्ताह में होने की उम्मीद की जा सकती है। TANCET 2022 परीक्षा 14 और 15 मई, 2022 को MCA, MBA, M.E, M.Tech., M.Arch और M.Plan आदि पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी।  

विज्ञापन

 

अन्ना विश्वविद्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, TANCET 2022 परीक्षा के परिणाम 10 जून, 2022 को या उससे पहले' घोषित किए जाएंगे। यह उम्मीद की जाती है कि उत्तर कुंजी और प्रवेश परीक्षा के लिए आपत्ति प्रक्रिया बंद होने के बाद अन्ना विश्वविद्यालय TANCET 2022 परिणाम जारी करेगा। अब तक, उम्मीदवार 10 जून, 2022 को या उससे पहले अपने TANCET 2022 परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर कुंजी भी जल्द ही जारी होने की उम्मीद

TANCET 2022 उत्तर कुंजी भी जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। एक बार उपलब्ध होने के बाद, छात्र TANCET 2022 की उत्तर कुंजी tancet.annauniv.edu पर डाउनलोड कर सकेंगे। TANCET उत्तर कुंजी 2022 के लिए एक आधिकारिक तिथि या समय अधिकारियों द्वारा साझा नहीं किया गया है, लेकिन मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उत्तर कुंजी इसी महीने में बाद में जारी होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन

TANCET 2022 काउंसलिंग प्रक्रिया

एक बार TANCET 2022 की उत्तर कुंजी साझा करने के बाद, छात्रों को इस पर अपनी आपत्तियां उठाने की अनुमति दी जाएगी। इसके आधार पर, TANCET 2022 परिणाम के साथ या उससे पहले एक अंतिम कुंजी जारी की जाएगी। प्रवेश परीक्षा को पास करने वाले छात्रों को तब पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए TANCET 2022 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed