फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›    TAMS giving career oppportunities in digital marketing field

डिजिटल मीडिया दे रहा है रोजगार के नए अवसर, क्या आप हैं तैयार

Wed, 07 Aug 2019 04:55 PM IST
Advertorial Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Wed, 07 Aug 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
 TAMS giving career oppportunities in digital marketing field
डिजिटल मार्केटिंग में करियर की अनेक संभावनाएं - फोटो : TAMS

तेजी से बदलती हुई टेक्नोलॉजी के प्रभाव से कोई भी क्षेत्र अछूता नहीं है। सूचना की क्रांति और इंटरनेट का मीडिया के क्षेत्र पर भी व्यापक असर दिखाई देता है। जहां एक तरफ मीडिया की उपलब्धता सिर्फ न्यूज पेपर और टीवी के रूप में थी, वहीं अब सूचना और जानकारी का एक बड़ा स्रोत इंटरनेट के रूप में उभरा है।

विज्ञापन


आज न्यूज के हर बड़े ब्रांड के लिए इंटरनेट पर उपलब्धता अनिवार्य हो गई है। इंटरनेट एक ऐसा माध्यम बन चुका है जिसकी पहुंच मीडिया के अन्य माध्यमों से कहीं ज्यादा है। हर न्यूज, हर सूचना सर्वप्रथम इंटरनेट पर ही आती है। इंटरनेट के आने से एक तरफ जहां सूचना की मात्रा में वृद्धि हुई है, तो वहीं सूचना वितरित करना भी एक चुनौती बन चुका है।

विज्ञापन

 TAMS giving career oppportunities in digital marketing field
खुद को करें तैयार - फोटो : TAMS

ऐसे में मीडिया के संस्थानों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ती ही जा रही है। बढ़ती मांग की वजह से इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ते जा रहे हैं। बस जरूरत है तो समय की गति को समझकर इस क्षेत्र में कार्य करने वाले कुशल युवाओं की।

खुद को कैसे करें तैयार

 TAMS giving career oppportunities in digital marketing field
डिजिटल मार्केटिंग में करियर की अनेक संभावनाएं - फोटो : TAMS

पत्रकारिता के इच्छुक युवाओं के लिए ढेरों विकल्प उपलब्ध हैं। पहले जहां पत्रकारिता सिर्फ न्यूजपेपर और टीवी चैनलों तक सीमित थी। वहीं, अब इंटरनेट की वजह से पत्रकारिता करने के लिए अनेक माध्यम उपलब्ध हैं। मोबाइल का प्रयोग तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिससे न्यूजपेपर और टीवी का क्षेत्र सीमित हो गया है। वहीं मोबाइल या यूं कहे कि डिजिटल मीडिया का क्षेत्र बढ़ता ही जा रहा है।

न सिर्फ निजी क्षेत्र, बल्कि सरकारी क्षेत्र भी इसके प्रभाव से अछूता नहीं रहा है। अब हर सरकारी क्षेत्र में डिजिटल मीडिया के जानकारों की मांग बढ़ती जा रही है। इसलिए रोजगार के ढेरों मौकों के साथ डिजिटल मीडिया एक रोचक व आकर्षक क्षेत्र बनकर तेजी से उभर रहा है। इस क्षेत्र में कार्य करने के लिए जरूरत है खुद को इस क्षेत्र की जरूरतों के योग्य बनाने की। 

विज्ञापन

 TAMS giving career oppportunities in digital marketing field
टैम्स - फोटो : TAMS

किसी भी क्षेत्र के बारे में सीखने के लिए जरूरत होती है एक अच्छे संस्थान की। जो न सिर्फ उस क्षेत्र के बारे में बताए, बल्कि उस क्षेत्र में कार्य करने के लिए भी तैयार करे। मीडिया का क्षेत्र थ्योरी से ज्यादा प्रैक्टिकल पर निर्भर करता है। इसलिए प्रैक्टिकल शिक्षा मीडिया के लिए अत्यंत आवश्यक हो जाती है। इस क्षेत्र में आपको सिर्फ पत्रकारिता ही नहीं बल्कि एंकरिंग, कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग जैसे विभिन्न कार्य करने के मौके मिलते हैं।

इसलिए डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में ढेरों नए अवसर तो हैं, बस जरूरत है तो इस क्षेत्र की जरूरतों को समझते हुए खुद को इसके योग्य बनाने की।

(Advertorial)

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed