फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Tamil Nadu School Reopening: Schools to reopen for classes 9 to 12 from September 1  Details here

तमिलनाडु: 1 सितंबर से खुलने वाले हैं 9वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूल, 50 फीसदी क्षमता के साथ कक्षाओं का संचालन

Sat, 07 Aug 2021 03:18 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 07 Aug 2021 03:18 PM IST
सार

तमिलनाडु में कोरोना की स्थिति अनुकूल होने पर 1 सितंबर से नौवीं से लेकर 12वीं तक के स्कूल खुलने की संभावना है।

विज्ञापन
Tamil Nadu School Reopening: Schools to reopen for classes 9 to 12 from September 1  Details here
विद्यार्थी ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस की वजह से पिछले काफी लंबे वक्त से स्कूल बंद हैं और अब धीरे-धीरे तमाम राज्य सरकारें स्कूलों को फिर से खोल रही है। तमिलनाडु में भी कोरोना की स्थिति अनुकूल होने पर 1 सितंबर से नौवीं से लेकर 12वीं तक के स्कूल खुलने की संभावना है। सरकार के हालिया आदेशों के अनुसार, 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के स्कूल जल्द खुलने की संभावना है। नौवीं से लेकर 12वीं तक के स्कूलों को 50 फीसदी की क्षमता के साथ फिर से खोला जाएगा।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-मैंगलोर विश्वविद्यालय: 11 अगस्त से होंगी यूजी-पीजी की परीक्षाएं, पढ़िए पूरी खबर
विज्ञापन


सूबे के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन द्वारा राज्य में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा के बाद यह नया आदेश पारित हुआ है। जिसमें कहा गया है कि अगर स्थिति सामान्य रही तो 1 सितंबर से 9वीं से लेकर 12वीं तक की कक्षाओं का फिजिकली संचालना होगा। सूबे में कोरोना के कुछ नए मामले सामने आने के बाद चिकित्सा विशेषज्ञों से सलाह मशविरा के बाद यह फैसला लिया गया। चिकित्सा विशेषज्ञों ने स्कूलों को फिर से खोलने के महत्व को महसूस किया और इसलिए यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-आईसीएसई, आईएससी परीक्षा 2022: बोर्ड ने जारी किया टर्म वाइज मॉड्यूल, नवंबर में होगा पहला एग्जाम

सूबे के सीएम एमके स्टालिन के मुताबिक, विशेषज्ञों का कहना है कि घर में रहने के कारण बच्चे अवसाद में है। इसके अलावा, उनके घर में रहने से सीखने की प्रक्रिया में एक अंतर पैदा हो गया है। ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान नेटवर्क और गैजेट की समस्या के कारण अधिकांश बच्चे उपस्थित नहीं हो सके। ऐसे में छात्रों के सर्वांगीण कल्याण के लिए स्कूलों को फिर से खोलना अब महत्वपूर्ण है। सूबे के मेडिकल कॉलेजों को 16 अगस्त से फिर से खोलने की अनुमति दी गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed