फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Tamil Nadu Public Exam 2020 Results: 12th answer sheet evaluation to begin form May 27, results in June

तमिलनाडु: बारहवीं कक्षा की कॉपियों का मूल्याकंन 27 मई से होगा शुरू, जून में आ सकता है रिजल्ट

Thu, 21 May 2020 08:49 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 21 May 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
Tamil Nadu Public Exam 2020 Results: 12th answer sheet evaluation to begin form May 27, results in June
तमिलनाडु में बारहवीं कक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 27 मई से शुरू होगा - फोटो : PTI

तमिलनाडु में बारहवीं कक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 27 मई से शुरू होगा। इसके बाद जून में बारहवीं कक्षा का रिजल्ट आने की संभावना है। बारहवीं कक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन 27 मई से शुरू होकर जून के पहले सप्ताह तक पूरा होने की संभावना है। बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन प्रक्रिया को तेज कर दिया है। बोर्ड के ही एक अधिकारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि मूल्यांकन कार्य के जून के पहले हप्ते तक पूरा होने की संभावना है। इसके बाद जून में ही परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि 16 जून से जैसे ही बारहवीं कक्षा की लंबित परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा उनके खत्म होते ही परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 25,000 से ज्यादा परीक्षकों को मूल्यांकन कार्य के लिए लगाया जाएगा। ये शिक्षक  8 लाख विद्यार्थियों की कॉपियों का मूल्यांकन करेंगे। गौरतलब है कि तमिलनाडु में बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 2 से 24 मार्च के बीच होने थी, लेकिन लॉकडाउन की घोषणा होते ही आखिरी परीक्षा स्थगित कर दी गी थी। लॉकडाउन की वजह से 12वीं कक्षा की भूगोल की परीक्षा स्थगित कर दी गी थी। संशोधित तारीख के मुताबिक अब यह परीक्षा 16 जून को होगी और उसके बाद जून आखिर तक रिजल्ट आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed