TN Police Constable Answer Key: तमिलनाडु पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक
TN Police Constable answer key: तमिलनाडु वर्दीधारी कर्मचारी भर्ती बोर्ड (TNUSRB) ने तमिलनाडु पुलिस कॉन्स्टेबल, ग्रेड II जेल वार्डर और फायरमैन परीक्षा 2022 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
TN Police Constable Answer Key: तमिलनाडु वर्दीधारी कर्मचारी भर्ती बोर्ड (TNUSRB) ने तमिलनाडु पुलिस कॉन्स्टेबल, ग्रेड II जेल वार्डर और फायरमैन परीक्षा 2022 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार तमिलनाडु पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट tnusrb.tn.gov.in पर जाकर त्तर कुंजी की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। TN Police Constable 2022 लिखित परीक्षा 27 नवंबर को आयोजित की गई थी। इसमें दो विषय शामिल थे। जिसमें तमिल भाषा पात्रता परीक्षा और मुख्य लिखित परीक्षा थी। उम्मीदवार उत्तर कुंजी को ध्यान से चेक करें यदि कोई प्रश्नों/उत्तरों में कोई विसंगति पाई जाती है तो वे दस्तावेजों के साथ अपनी आपत्ति केवल डाक द्वारा 10.12.2022 या उससे पहले भेज सकते हैं।
तीन चरणों में चयन प्रक्रिया
TNUSRB ने तमिलनाडु पुलिस में कुल 3,552 रिक्तियों की अधिसूचना जारी की है। जिसमें पुलिस विभाग में 2180 और जांच विभाग में 1091, 161 जेल वार्डर और 120 फायरमैन शामिल हैं।
तमिलनाडु पुलिस चयन प्रक्रिया TNUSRB तीन चरणों में चयन प्रक्रिया का आयोजन करेगा। पहली लिखित परीक्षा (तमिल भाषा पात्रता परीक्षा + मुख्य परीक्षा) दूसरा शारीरिक दक्षता परीक्षा और विशेष अंक। लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और एनसीसी, एनएसएस, स्पोर्ट्स ,गेम्स विशेष अंकों में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर एक अनंतिम चयन सूची तैयार की जाती है।
TN Police Constable answer key ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tnusrb.tn.gov.in पर जाएं।
- ग्रेड II पुलिस कॉन्स्टेबल, ग्रेड II जेल वार्डर और फायरमैन 2022 की सामान्य भर्ती के तहत "लिखित परीक्षा के लिए प्रारंभिक उत्तर कुंजी" पर जाएं।
- TNUSRB PC उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- डाउनलोड करें और जांच करें।
कमेंट
कमेंट X