इंजीनियरिंग छात्रों ने कम लागत में बनाई एक ऐसी बाइक जो चलती है बिना पेट्रोल-डीजल के, पढ़ें पूरी खबर
हमारे देश में एक से बढ़कर एक प्रतिभाएं हैं, जरुरत है तो बस एक सही मार्गदर्शन की। जहां पूरी दुनिया कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ एक कठिन लड़ाई लड़ रही है, वहीं तमिलनाडु के एक छात्र ने आपदा को अवसर में बदलने की मिसाल कायम की है। कोयम्बटूर के एक निजी कॉलेज के इंजीनियरिंग के छात्र ने ऐसी बाइक बनाई है, जो बिना पेट्रोल और डीजल के 27 किलोमीटर तक चल सकती है।
इतना ही नहीं न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट के माध्यम से बाइक की ख़ासियत के बारे में बताया है। ट्वीट में कहा गया है कि ये इलेक्ट्रिक बाइक कम कीमत पर एक छात्र द्वारा बनाई गई हैं।
Tamil Nadu: Students of a private engineering college in Coimbatore claim to have made a low-cost electric bike. Brathikan,a student says,"This vehicle has an electric motor. It takes 2.5 hours to charge the vehicle & it can run up to 27kms. It consumes 0.6 units of electricity." pic.twitter.com/EDtmvPcUSH
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 20, 2020
यह बाइक देखने में काफी आकर्षक है और आसानी से चलाई जा सकती है। इस वन सीटर बाइक को इलेक्ट्रिक मोटर से सुसज्जित किया गया है, जिसे चार्ज करने में ढाई घंटे लगते हैं। इसके अलावा इसे आसानी से कहीं भी चार्ज किया जा सकता है। बता दें कि इस बाइक की कीमत मात्र 16000 रुपये है। बाइक बनाने वाले छात्र का कहना है कि एक बार चार्ज करने पर बाइक 27 किमी तक चल सकती है और चार्ज करने में बहुत ज्यादा बिजली की खपत भी नहीं है। चार्जिंग सिर्फ 0.6 यूनिट बिजली पर हो जाती है, जिसका खर्च मात्र पांच रुपये ही है।
पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक ट्रेनों का चलन बढ़ रहा है। सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहनों पर अधिक ध्यान दे रही हैं। ऐसे में यह एक बेहतरीन प्रयोग है। आने वाले कुछ सालों में देश के ऑटो सेक्टर में इलेक्ट्रिक वाहनों का ही दबदबा होगा। ऑटो कंपनियां भी इस ओर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। इलेक्ट्रिक वाहन देश में तेजी से बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए भी कारगर साबित होंगे।
कमेंट
कमेंट X