फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Tamil Nadu Class 10th public exam will be held after lockdown: Education Minister

लॉकडाउन के बाद होंगी तमिलनाडु में दसवीं कक्षा की परीक्षाएं, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा

Sat, 09 May 2020 05:06 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 09 May 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
Tamil Nadu Class 10th public exam will be held after lockdown: Education Minister
विद्यार्थी (फाइल फोटो)

तमिलनाडु में दसवीं कक्षा की परीक्षाएं लॉकडाउन खत्म होने के बाद होंगी। इस बात की जानकारी सूबे के शिक्षा मंत्री के सेनगोट्टैयान ने शनिवार को दी। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बाद उच्च स्तरीय शिक्षा समिति की सिफारिशों और स्वास्थ्य अधिकारियों से सहमति प्राप्त करने के बाद परीक्षा पर निर्णय लिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के बाद सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए दसवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाओं को आयोजित कराया जाएगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए तीसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 17 मई तक है। लॉकडाउन की वजह से स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं। विद्यार्थियों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए शिक्षा दी जा रही है। तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूलों को तभी खोला जाएगा जब कोरोना महामारी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-UP Board Result 2020: जानिए कब आएगा यूपी बोर्ड के दसवीं-बारहवीं कक्षा का रिजल्ट?
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने आगे कहा कि छात्रों को ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए 2,000 गणित शिक्षकों को उपलब्ध कराया जाएगा। ये शिक्षक विद्यार्थियों को लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन पढ़ाएंगे। बता दें कि मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक पहले ही दसवीं और बारहवीं कक्षा की सीबीएसई बोर्ड की बची हुई परीक्षाओं के तारीख की घोषणा कर चुके हैं। ये परीक्षाएं एक जुलाई से लेकर 15 जुलाई के बीच आयोजित की जाएंगी। तमिनलाडु के शिक्षा मंत्री ने भी साफ किया है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद ही सूबे में दसवीं कक्षा की परीक्षाओं को  आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed