फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board result 2020: know when the result of class 10 and 12 of the UP board will come?

UP Board Result 2020: जानिए कब आएगा यूपी बोर्ड के दसवीं-बारहवीं कक्षा का रिजल्ट?

Sat, 09 May 2020 03:23 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 09 May 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
UP Board result 2020: know when the result of class 10 and 12 of the UP board will come?
exam shimla - फोटो : अमर उजाला

UP Board Result 2020: यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो गया है। दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट जून माह के अंत तक आ सकता है। बोर्ड ने कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 5 मई से ही शुरू कर दिया है जो कि 25 मई तक चलेगा।

विज्ञापन



यूपी के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का भी मानना है कि बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जून आखिर तक आ सकता है। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से चल रहे लॉकडाउन का असर यूपी बोर्ड की गतिविधियों और मूल्यांकन कार्य पर भी पड़ा है। लॉकडाउन की वजह से ही मूल्यांकन कार्य में देरी हुई है।
विज्ञापन


पांच मई से यूपी के ग्रीन जोन के 20 जिलों में कॉपियां जांची जा रही हैं। ऑरेंज जोन के 36 जिलों में भी 12 जून से मूल्यांकन का काम शुरू होगा। इसके बाद आखिर में रेड जोन में कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य शुरू होगा। ऐसे में माना जा रहा है कि बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा के परीक्षा का रिजल्ट जून आखिर तक घोषित कर सकता है। गौरतलब है कि इस वक्त कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन का तीसरा चरण चल रहा है जो कि 17 मई तक है। लॉकडाउन की वजह से स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed