{"_id":"5d2822778ebc3e6cf231957e","slug":"tamil-nadu-2-compartmental-exam-result-available-on-website-know-more-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम, ये लिंक आएगा काम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Tamil Nadu 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम, ये लिंक आएगा काम
Fri, 12 Jul 2019 11:32 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Fri, 12 Jul 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Tamil Nadu +2 compartmental exam result: सरकारी परीक्षा निदेशालय (डीजीई), तमिलनाडु ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट dge.tn.nic.in पर 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। बता दें, परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, छात्रों को थ्योरी एग्जाम में 150 में से कम से कम 30 अंक और प्रैक्टिकल परीक्षा में 50 में से 40 अंक प्राप्त करने होंगे। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट्स tnresults.nic.in, dge.tn.nic.in और dge.tn.gov.in के माध्यम से अपने परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
तमिलनाडु +2 कंपार्टमेंटल परीक्षा: ऐसे देखें अपना परिणाम-
चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dge.tn.nic.in पर जाएं।
चरण 2: उसके बाद 'डाउनलोड परिणाम लिंक' पर क्लिक करें।
चरण 3: अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करें जैसे- पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि आदि।
चरण 4: सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 5: आपके सामने आपका परिणाम खुल जाएगा।
DGE ने कक्षा 11वीं, जिसे प्लस 1 भी कहते हैं, के लिए पूरक परीक्षा 3 जून से 10 जून, 2019 और कक्षा 12 या प्लस 2 की पूरक परीक्षा का आयोजन 6 से 13 जून, 2019 तक किया था।
विज्ञापन
तमिलनाडु बोर्ड के बारे में:
वर्ष 1910 में तमिलनाडु बोर्ड की स्थापना हुई थी। यह बोर्ड देश के सबसे बड़े बोर्ड्स में से एक है। बता दें कि तमिलनाडु बोर्ड भारत सरकार से संबद्ध है और माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा दोनों आयोजित करता है।
विज्ञापन
अपना परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X