Tally vs DFA: टैली और डीएफए में कंफ्यूज हैं? जानिए कौन-सा कोर्स बनाएगा मजबूत करियर
Tally and DFA: अगर आप कंप्यूटर कोर्स करने की सोच रहे हैं और टैली व डीएफए के बीच कंफ्यूज हैं, तो ये जानकारी आपके लिए है। दोनों कोर्स करियर के लिहाज से फायदेमंद हैं, लेकिन आपका लक्ष्य क्या है, इसके हिसाब से सही चुनाव जरूरी है।
विस्तार
Tally vs DFA: आज के समय में कंप्यूटर से जुड़ी स्किल्स सिर्फ टेक्निकल फील्ड तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि अकाउंटिंग और ऑफिस वर्क में भी इनकी जबरदस्त डिमांड है। ऐसे में Tally और DFA (Diploma in Financial Accounting) जैसे कोर्स युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो गए हैं। दोनों ही कोर्स नौकरी की संभावनाओं से जुड़े हुए हैं, लेकिन सवाल ये है कि कौन-सा कोर्स आपके करियर को बेहतर दिशा देगा? आइए जानते हैं कि इनमें से कौन-सा कोर्स आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
क्या होते हैं टैली और डीएफए कोर्स?
टैली (Tally) एक पॉपुलर अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर है, जो छोटे-बड़े बिजनेस में अकाउंट्स और टैक्सेशन से जुड़ा काम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस कोर्स में छात्रों को जीएसटी (GST), इनवॉइसिंग, बैंकिंग और रिपोर्ट जनरेशन जैसी प्रैक्टिकल स्किल्स सिखाई जाती हैं। वहीं, डीएफए (Diploma in Financial Accounting) एक कंप्लीट फाइनेंस और कंप्यूटर बेस्ड कोर्स है जिसमें अकाउंटिंग के साथ-साथ एमएस ऑफिस, टैली, इंटरनेट, और कभी-कभी बेसिक प्रोग्रामिंग की भी ट्रेनिंग दी जाती है।
कमेंट
कमेंट X