{"_id":"60d002e88ebc3e32cc32fddd","slug":"supreme-court-to-take-final-call-on-cbse-class-12-evaluation-criteria-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई 12वीं का मूल्यांकन मानदंड: उच्चतम न्यायालय में अंतिम फैसला आज","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
सीबीएसई 12वीं का मूल्यांकन मानदंड: उच्चतम न्यायालय में अंतिम फैसला आज
Mon, 21 Jun 2021 08:39 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 21 Jun 2021 08:39 AM IST
सार
- उच्चतम न्यायालय आज यानी कि 21 जून को सीबीएसई मूल्यांकन मानदंड व वैकल्पिक परीक्षा की तारीख आदि पर अंतिम फैसला करेगा।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : social media
विस्तार
उच्चतम न्यायालय आज यानी कि 21 जून को सीबीएसई मूल्यांकन मानदंड व वैकल्पिक परीक्षा की तारीख आदि पर अंतिम फैसला करेगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( सीबीएसई) ने 17 जून को बारहवीं कक्षा के रिजल्ट के लिए मूल्यांकन मानदंड जारी किए थे, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था। बोर्ड ने बारहवीं कक्षा के रिजल्ट के लिए 30:30:40 का फार्मूला दिया था। कोर्ट ने बोर्ड से शिकायत निवारण तंत्र, वैकल्पिक परीक्षा की तारीख आदि चीजों को शामिल करने के लिए कहा था, जिसके विभिन्न पहलुओं पर कोर्ट की तरफ से आज अंतिम फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड: प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा के लिए आवेदन कल से, आखिरी तारीख 5 जुलाई
विज्ञापन
सर्वोच्च न्यायालय ने सीबीएसई को बारहवीं कक्षा के मूल्यांकन मानदंड पर एक विवाद समाधान समिति बनाने के लिए कहा था। समिति का उद्देश्य छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों पर उनकी शिकायतों का समाधान करना होगा। कोर्ट ने बोर्ड को परिणामों की घोषणाऔर वैकल्पिक परीक्षा के लिए एक निश्चित समयसीमा घोषित करने का भी निर्देश दिया था। सीबीएसई के बारहवीं कक्षा के रिजल्ट के मूल्यांकन मानदंड पर अंतिम फैसला लेने और शिकायत निवारण तंत्र स्थापित करने के अलावा सुप्रीम कोर्ट आज राज्य बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित निर्देश भी पारित करेगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2021: 177 देशों ने भारत के प्रस्ताव पर लगाई थी मुहर, जानिए 21 जून का महत्व
कमेंट
कमेंट X