फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Supreme Court rejects students demands MBBS examination offline of AIIMS

सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई AIIMS की MBBS परीक्षा ऑफलाइन कराने की मांग

Fri, 06 Apr 2018 05:37 AM IST
राजीव सिन्हा, नई दिल्ली
राजीव सिन्हा, नई दिल्ली Updated Fri, 06 Apr 2018 05:37 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court rejects students demands MBBS examination offline of AIIMS

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) की एमबीबीएस परीक्षा ऑनलाइन ही होगी और परीक्षा चार फेज में ही होगी। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एमबीबीएस परीक्षा को ऑफ लाइन कराने की गुहार को ठुकरा दिया है। शीर्ष अदालत ने दो टूक कहा है कि हम एम्स के उत्कृष्ट मानकों को कमतर नहीं कर सकते।  

विज्ञापन


न्यायमूर्ति अरूण मिश्रा और न्यायमूर्ति यूयू ललित की पीठ ने गुरुवार को कुछ छात्राओं द्वारा एम्स की एमबीबीएस की परीक्षा ऑन लाइन कराने के निर्णय को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। पीठ ने कहा कि हम एम्स द्वारा तय किए मानको को कतई कम नहीं कर सकते। साथ ही पीठ ने यह भी कहा है कि अगर कोई अथॉरिटी परीक्षा को फूल-प्रूफ बनाता है और उसमें पारदर्शिता लाने की कोशिश करता है तो उसे यह मौका देना ही चाहिए।  
विज्ञापन


पीठ ने एम्स की ओर से पेश वकील दुष्यंत पराशर की उस दलील को स्वीकार किया कि ऑफ लाइन परीक्षा में कुछ तरह की समस्या पेश होने की आशंका बनी रहती है। दुष्यंत पराशर ने कहा कि ऑफ लाइन में पेपर लीक सहित कई अन्य खतरे की आशंका रहती है। पीठ ने याचिकाकर्ता छात्रों की इस दलील को भी ठुकरा दिया कि परीक्षा चार फेज में होती है और चारों में प्रश्नों की कठिनता का स्तर अलग होती है। पीठ ने एम्स की ओर पेश वकील दुष्यंत पराशर की इस पक्ष पर भी सहमति जताई कि चारों परीक्षाओं में प्रश्नों की कठिनता का स्तर एकसमान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों द्वारा प्रश्न तैयार किए जाते हैं। जिससे कि अलग-अलग फेज में भाग लेने वाले छात्रों के लिए प्रश्नों की कठिनता का स्तर एकसमान रहें। मालूम हो कि 26 और 27 मई को एम्स की एमबीबीएस कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन परीक्षा होनी है। 807 सीटों के लिए चार फेज में होने वाली इस परीक्षा में करीब 4.60 लाख अभ्यर्थी बैठेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed