नासा (NASA - National Aeronautics and Space Administration) का एक नया अध्ययन सामने आया है। इस स्टडी में वैज्ञानिकों को सफलता हासिल हुई है। वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में सब्जी उगाकर दिखाई है। इस अध्ययन के बाद वैज्ञानिकों ने ये दावा किया है कि अंतिरक्ष में उगाई गई ये सब्जी धरती पर उगने वाली सब्जी के समान ही पौष्टिक है।
{"_id":"5e69d5988ebc3ec5501f3666","slug":"study-lettuce-grown-in-space-by-nasa-know-about-research","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"NASA का बड़ा अध्ययन, अंतरिक्ष में उगाई गई ये सब्जी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NASA का बड़ा अध्ययन, अंतरिक्ष में उगाई गई ये सब्जी
Thu, 12 Mar 2020 12:45 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:45 PM IST
विज्ञापन
NASA - National Aeronautics and Space Administration
- फोटो : NASA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
NASA
- फोटो : NASA Twitter
- अंतरिक्ष में उगी सब्जी का नाम है लेटस। वैज्ञानिकों द्वारा इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) में ये सब्जियां उगाई गई।
- फ्रंटीयर्स इन प्लांट साइंस जर्नल में एक साइंटिफिक स्टडी के माध्यम से इस बात का पता चला है।
- सब्जी की जानकारी के बारे में बताने के साथ-साथ नासा ने धरती और अंतरिक्ष की सब्जियों में अंतर भी बताया है।
- बता दें, लेटस (बंद गोभी की प्रजाति) का उपयोग सलाद के साथ-साथ बर्गर में भी किया जाता है।
सब्जी क्यों है पौष्टिक...
nasa
- अमेरिका में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर की शोधकर्ता क्रिस्टीना खोदादाद ने कहा कि अंतरिक्ष में कम गुरुत्वाकर्षण और अत्यधिक तीव्र विकिरण में ये सब्जी उगाई गई है इसलिए ये ज्यादा पौष्टिक है।
- अध्ययन में ये भी बताया गया कि अंतरिक्ष में उगाई गई सब्जी लेटस सेहत के बेहद अच्छी है। सब्जी में माइक्रोब्स होने के कारण मानव शरीर के लिए सुरक्षित हैं।
कैसे उगाई गई ये सब्जी?
विज्ञापन
विज्ञापन
NASA
- सब्जी उगाने के लिए चिकनी मिट्टी और लाल रंग के प्रकाश युक्त बंद बक्सों का प्रयोग किया।
- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के वैज्ञानिकों ने इंजेक्शन के जरिये इसमें जरूरत के मुताबिक पानी दिया।
- शोधकर्ताओं ने बताया कि सब्जी को पूरी तरह तैयार होने में 56 दिनों का समय लगा।
पौष्टिकता की जांच...
विज्ञापन
NASA
- अंतरिक्ष यात्री अपने साथ अंतरिक्ष में उगी लेटस को पृथ्वी पर ले आए। यहां लाकर इसका विश्लेषण किया गया।
- विश्लेषण के दौरान पता चला कि इसके पत्तों पर बड़ी संख्या में बैक्टीरिया थे। पर वैज्ञानिकों ने ये भी बताया कि ये खतरनाक बिल्कुल नहीं थे।
- साथ ही वैज्ञानिकों ने धरती और अंतरिक्ष की लेटस की तुलना की और पाया कि ये सब्जी उतनी ही पौष्टिक है, जितनी पृथ्वी पर उगाई गई है।
- भविष्य में टमाटर के साथ-साथ अन्य पत्तेदार फसलें भी उगाई जा सकती हैं।
कमेंट
कमेंट X