फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Study Abroad: International students in the US worried due to visa crisis, summer travel banned; read here

Study Abroad: अमेरिका में वीजा संकट के कारण अंतरराष्ट्रीय छात्रों में चिंता, गर्मी की यात्रा पर रोक; पढ़ें खबर

Sun, 04 May 2025 04:45 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 04 May 2025 04:45 PM IST
सार

US Visa Crackdown: अमेरिका में वीजा नियमों की सख्ती और छात्रों की कानूनी स्थिति समाप्त होने से अंतरराष्ट्रीय छात्रों को यात्रा से डर लग रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, मार्च के अंत से अब तक अमेरिका में 187 यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के 1,220 से अधिक छात्रों की वीजा स्थिति समाप्त की जा चुकी है।

विज्ञापन
Study Abroad: International students in the US worried due to visa crisis, summer travel banned; read here
US Visa Crackdown - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

US Visa Crackdown: अमेरिका में पढ़ रहे अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए गर्मी की छुट्टियां अब सुकून नहीं, बल्कि चिंता का विषय बन चुकी हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, सैन डिएगो में पीएचडी कर रहे एक छात्र ने हवाई यात्रा की योजना बनाई थी, लेकिन हाल के वीजा टर्मिनेशन और कानूनी स्थिति की समाप्ति की खबरों के चलते उन्होंने यह यात्रा रद्द कर दी।

विज्ञापन


उन्होंने नाम न बताने की शर्त पर कहा "मैं सरकार से जितना कम संपर्क करूं, उतना ही बेहतर है।" यह भावना अब अमेरिका भर के अंतरराष्ट्रीय छात्रों में देखने को मिल रही है, चाहे वे अपने देश वापस जाना चाहते हों, रिसर्च के लिए विदेश जाना हो या छुट्टियां मनानी हों।

विज्ञापन

वीजा नियमों की सख्ती और यात्रा पर रोक

हाल ही में ट्रंप प्रशासन की सख्त नीतियों के कारण कई अंतरराष्ट्रीय छात्रों की कानूनी स्थिति अचानक समाप्त कर दी गई। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले ने अपने छात्रों को चेतावनी देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा "सख्त जांच और प्रवर्तन" के कारण जोखिम भरी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


एक रिपोर्ट के अनुसार, मार्च के अंत से अब तक अमेरिका में 187 यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के 1,220 से अधिक छात्रों की वीजा स्थिति समाप्त की जा चुकी है। लेकिन 10 अप्रैल को इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट द्वारा कांग्रेस को दिए जवाब में बताया गया कि यह संख्या 4,736 छात्रों तक पहुंच गई है।

डिपोर्टेशन का डर और छिपने की मजबूरी

कई छात्रों को अचानक डिपोर्टेशन का डर सताने लगा है, जिस कारण वे देश छोड़ चुके हैं या छिपने को मजबूर हैं। कई छात्रों का कहना है कि उनके रिकॉर्ड में बस छोटी-मोटी गलती थी या उन्हें पता ही नहीं चला कि उनका वीजा क्यों रद्द हुआ। हालांकि कुछ मामलों में अदालत के हस्तक्षेप के बाद सरकार ने निर्णय को वापस लिया, लेकिन साथ ही ऐसी नई गाइडलाइंस भी जारी कीं, जिनके तहत छात्रों की स्थिति भविष्य में और भी आसानी से समाप्त की जा सकती है।

अब यदि किसी छात्र का वीजा रद्द हो गया, तो वह अमेरिका में रह तो सकता है लेकिन दोबारा प्रवेश नहीं कर पाएगा।

कॉलेज प्रशासन और वकीलों की बढ़ती चिंता

एक मिशिगन कॉलेज के कर्मचारी के अनुसार, अब छात्र लगातार पूछ रहे हैं कि क्या उन्हें गर्मियों में यात्रा करनी चाहिए या नहीं। उन्होंने बताया "हर सवाल का जवाब देना अब मुश्किल हो गया है।"

नॉर्थ कैरोलिना के इमिग्रेशन वकील ऋषि ओजा कहते हैं “हम लगभग हर दिन यात्रा से जुड़े सवालों से जूझ रहे हैं। यह चिंता की बात है कि छात्र डरे हुए हैं कि अगर वे गए तो क्या वापस लौट पाएंगे।” छात्रों को अब सलाह दी जा रही है कि वे यात्रा के दौरान अपने इमिग्रेशन दस्तावेज, कॉलेज ट्रांसक्रिप्ट और अगर कोई केस हुआ हो तो कोर्ट के दस्तावेज साथ रखें।

"मैं डरा हुआ हूं कि शायद वापस ना लौट पाऊं"

यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनॉय में पढ़ रहे एक छात्र ने बताया कि उन्होंने एशिया में अपने घर की यात्रा की योजना बनाई है और टिकट भी खरीद लिया है, लेकिन मन में डर बना हुआ है। उन्होंने चिंता व्यक्त की "मुझे डर है कि शायद मैं लौट ही न पाऊं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed