फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   students of Classes 1-9 and 11 to be promoted without exams to next class: Gujarat Government

गुजरात में बिना परीक्षा दिए ही पास होंगे विद्यार्थी, कोरोना को लेकर सरकार ने लिया फैसला

Tue, 24 Mar 2020 06:23 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 24 Mar 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
students of Classes 1-9 and 11 to be promoted without exams to next class: Gujarat Government
विद्यार्थियों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

गुजरात में बिना परीक्षा दिए ही पहली से लेकर नौवीं तक, और ग्यारहवीं के विद्यार्थी अगली कक्षा में जाएंगे। सरकार ने कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बाद यह फैसला लिया है। गुजरात में अब बिना परीक्षा दिए ही पहली कक्षा से लेकर नौवीं कक्षा तक और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया जाएगा।  

विज्ञापन


आपको बता दें कि देश के अन्य राज्यों की तरह ही गुजरात में भी कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्कूलों को बंद और परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। सरकार पहले से ही सूबे के पांच शहरों में पूरी तरह से लॉक डाउन की घोषणा कर चुकी है।
विज्ञापन

 

गुजरात सीईटी की परीक्षाओं को भी स्थगित किया गया है। इसके अलावा, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने भी जेईई मेन 2020 की परीक्षा को स्थगित किया है। महाराष्ट्र सरकार भी इसी तरह की व्यवस्था कर चुकी है। वहां भी बिना परीक्षा दिए ही पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-कोरोना का कहर: महाराष्ट्र में आठवीं तक की परीक्षाएं स्थगित, बिना पेपर दिए ही अगली कक्षा में जाएंगे छात्र

कोरोना महामारी से बचाव के लिए देशभर के कई राज्यों में दसवीं और 12वीं कक्षा की बची हुई परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है। इसके अलावा, प्रतियोगी परीक्षाओं को भी फिलहाल टाल दिया गया है। उत्तराखंड से लेकर यूपी, मध्यप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व त्रिपुरा समेत कई राज्यों में पहले से ही सरकारी और निजी स्कूलों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। यूजीसी ने भी देश के उच्च शिक्षा संस्थानों से सभी परीक्षाओं को स्थगित करने और शिक्षकों को घर से काम करने का निर्देश जारी किया है। कई कॉलेजों में शिक्षक घर से ही कक्षाएं ले रहे हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed