{"_id":"5e7486608ebc3e76cb3d0fd4","slug":"maharashtra-education-minister-varsha-gaikwad-all-exams-from-class-1-to-8-are-cancelled","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर: महाराष्ट्र में आठवीं तक की परीक्षाएं स्थगित, बिना पेपर दिए ही अगली कक्षा में जाएंगे छात्र","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कोरोना का कहर: महाराष्ट्र में आठवीं तक की परीक्षाएं स्थगित, बिना पेपर दिए ही अगली कक्षा में जाएंगे छात्र
Fri, 20 Mar 2020 02:51 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 20 Mar 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस से बचाव के लिए महाराष्ट्र में पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक की सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ का कहना है कि पहली से लेकर आठवीं तक के सभी विद्यार्थी बिना पेपर दिए ही अगली कक्षा में जाएंगे। वहीं, कक्षा नवीं और ग्यारहवीं की परीक्षाएं 15 अप्रैल के बाद कराई जाएंगी।
विज्ञापन
Maharashtra Education Minister, Varsha Gaikwad: Exams for class 9th & 11th will be conducted after 15th April, 2020. Teachers, except the ones for class 10th, can work from home. 2 papers of class 10th are left. It'll take place as per schedule. These decisions are for SSC Board. https://t.co/KmgKDZrVEJविज्ञापन— ANI (@ANI) March 20, 2020
विज्ञापन
आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 195 से ज्यादा हो गई है। कई राज्यों ने स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया है और परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। राजस्थान से लेकर मध्यप्रदेश एवं हरियाणा बोर्ड ने भी अपने यहां दसवीं-12वीं की परीक्षाओं को स्थगित करने के साथ ही 31 मार्च तक स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया है।
यूपी में कोरोना से बचाव के लिए 2 अप्रैल तक सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। दिल्ली शिक्षा बोर्ड ने भी 31 मार्च तक सभी निजी और सरकारी स्कूलों को बंद करने और परीक्षाओं को स्थगित करने का आदेश जारी किया है। वहीं, यूजीसी भी उच्च शिक्षा संस्थानों को आगामी 31 मार्च तक सभी तरह की परीक्षाओं को स्थगित करने और शिक्षकों के साथ ही नॉन-टिचिंग स्टाफ को भी घर से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली शिक्षा बोर्ड ने भी शिक्षकों से घर से ही कॉपियों के मूल्यांकन के लिए कहा है।
कमेंट
कमेंट X