केजी से कक्षा दो तक के छात्रों को अगली क्लास के लिए मिलेगा जनरल प्रमोशन, ग्रेड अंक भी दिया जाएगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नर्सरी से द्वितीय कक्षा तक के सभी बच्चों को अगली क्लास के लिए जनरल प्रमोशन दिया जाएगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और संयुक्त संचालकों को निर्देश दिया है कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 में नर्सरी से दूसरी क्लास के सारे बच्चों को अगली कक्षा के लिए पदोन्नत किया जाएगा।
यह फैसला कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से कक्षाओं के संचालित नहीं होने की वजह से लिया गया है।
All current students of Nursery to std II shall be promoted to the next class in academic session 2021-22. Purpose of this assessment is to understand impact of alternate learning approach that needed to be adopted under prevailing circumstances: Directorate of Education, Delhi
— ANI (@ANI) February 24, 2021
शिक्षा निदेशालय ने बताया कि केजी से द्वितीय तक के कक्षा के छात्रों को शीतकालीन ब्रेक असाइनमेंट और ऑनलाइन/ऑफलाइन कार्य पत्रकों के आधार पर ग्रेड भी दिए जाएंगे। यह रिपोर्ट बच्चों के माता पिता को डिजिटल मोड में दिए जाएंगे।
Students of classes KG to II will be given grades/marks on the basis of Winter Break Assignments & Responses to online/offline worksheets shared with the students during COVID pandemic via digital modes/WhatsApp/in person by the parents/ guardians: Directorate of Education, Delhi
— ANI (@ANI) February 24, 2021
निदेशालय का कहना है कि प्राथमिक और मध्य स्तर पर किसी भी कक्षा में शिक्षण कार्य नहीं हुआ है इसलिए सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए कक्षा तीन से आठवीं तक विषयवार असाइनमेंट के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।
वहीं हरियाणा सरकार ने कक्षा एक और दो के छात्रों के लिए नियमित कक्षाएं फिर से शुरू करने का फैसला किया है। राज्य सरकार का कहना है यह कक्षाएं एक मार्च से शुरू की जाएंगी।
कमेंट
कमेंट X