{"_id":"5ecc8a838ebc3e90885570c7","slug":"students-from-first-to-fifth-grade-of-bihar-primary-school-will-study-through-doordarshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूरदर्शन के माध्यम से पढ़ेंगे पहली से पांचवीं कक्षा तक के पौने दो करोड़ छात्र","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
दूरदर्शन के माध्यम से पढ़ेंगे पहली से पांचवीं कक्षा तक के पौने दो करोड़ छात्र
Tue, 26 May 2020 08:55 AM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Tue, 26 May 2020 08:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के कारण भारत में लॉकडाउन का चौथा चरण लागू है। ज्यादातर राज्य आपने यहां के छात्रों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई के लिए अलग-अलग प्रोग्राम चला रहे हैं। बिहार सरकार ने भी कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12 तक के छात्रों को पढ़ाने के लिए ‘मेरा दूरदर्शन मेरा विद्यालय’ के तहत पांच घंटे की पढ़ाई करने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
9वीं और 10वीं के छात्रों के लिए 20 अप्रैल से तथा 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए 4 मई से इन कक्षाओं की व्यवस्था की गई थी। अब बिहार के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के लगभग पौने दो करोड़ छात्रों को भी दूरदर्शन के माध्यम से पढ़ाए जाने की तैयारी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को दूरदर्शन के माध्यम से पढ़ाने की तैयारी अंतिम चरण में है। एक से लेकर पांचवी कक्षा के बच्चों के लिए इन कक्षाओं का आरंभ जून के पहले सप्ताह से हो जाएगा।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पहली से पांचवी कक्षा के बच्चों के लिए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने यूनीसेफ की मदद से पाठ्य सामग्रियां तैयार कर ली हैं। वहीं दूरदर्शन के जरिए प्राथमिक विद्यालयों के लिए शुरू होने वाली कक्षाओं में हेडमास्टरों को नामिंत बच्चों को इन कक्षाओं के लिए प्रेरित करना होगा।
विज्ञापन
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X