फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Students call off stir after UPPSC announces new schedule, Know the reaction of candidates

UPPSC: 'हमें मुख्यमंत्री पर पूरा भरोसा...', यूपीपीएससी के फैसले के बाद छात्रों में दिखी खुशी; जानें क्या बोले

Fri, 15 Nov 2024 08:19 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 15 Nov 2024 08:19 PM IST
सार

UPPSC Exams Postponed: यूपी लोक सेवा आयोग के पीसीएस परीक्षा एक दिन कराने और आरओ-एआरओ परीक्षा स्थगित करने के निर्णय के बाद छात्रों में खुशी का माहौल है। इस मौके पर कई अभ्यर्थियों ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।
 

विज्ञापन
Students call off stir after UPPSC announces new schedule, Know the reaction of candidates
चार दिन तक चले संघर्ष के बाद आखिरकार आयोग द्वारा छात्रों की मांगे मान ली गईं - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPPSC: 11 नवंबर से शुरू हुए छात्र आंदोलन की समाप्ति आज, आयोग द्वारा पीसीएस परीक्षा की नई तिथि घोषित करने और आरओ-एआरओ परीक्षा स्थगित करने के बाद हुई। चार दिन तक चले संघर्ष के बाद आखिरकार छात्रों की मांगे मान ली गईं। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा एक ही दिन कराने की घोषणा से जहां कुछ अभ्यर्थियों में खुशी दिखी, वहीं आरओ और एआरओ परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में थोड़ी निराशा दिखी।

विज्ञापन


इस बीच, यूपीपीएससी द्वारा पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा एक ही दिन कराने के फैसले के बाद प्रयागराज में यूपीपीएससी कार्यालय के सामने आंदोलन कर रहे छात्रों की संख्या में शुक्रवार को काफी कमी आई।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों की संख्या कम होने से यूपीपीएससी कार्यालय के सामने एक सड़क लोगों की आवाजाही के लिए खोल दी गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आयोग के निर्णय के बाद छात्रों की क्या प्रतिक्रिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मान ली गई छात्रों की बातें, वापस लिया आंदोलन; ...फिर भी धरने पर क्यों बैठे हैं 10-15 लोग?

Trending Videos

शुक्रवार को आई प्रदर्शन कर रहे छात्रों की संख्या में कमी

छात्र शिव कुमार मौर्य ने बताया कि शुक्रवार सुबह से ही आयोग के सामने सैकड़ों की संख्या में छात्र जुटे हैं, जबकि गुरुवार तक यह संख्या 10 हजार से अधिक थी। 

सरकार ने बहुत अच्छा फैसला लिया है: गणेश द्विवेदी 

पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र गणेश द्विवेदी ने बताया कि सरकार ने एक ही दिन पीसीएस परीक्षा कराने का बहुत अच्छा फैसला लिया है, जिससे पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों में काफी खुशी है।

यह भी पढ़ें: चौथी बार स्थगित हुई यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा, इससे पहले दो बार तिथियों में हुआ बदलाव
 

आरओ-एआरओ पर जल्द फैसला लेने की उम्मीद

मयंक जैन ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि सरकार जल्द ही आरओ और एआरओ परीक्षा पर भी फैसला लेगी। इसी उम्मीद में छात्र धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि अगर आंदोलन के दौरान इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया तो इसे स्थगित कर दिया जाएगा। 

एक दिन परीक्षा कराने का निर्णय सही: दीपक सिंह 

दीपक सिंह ने कहा कि पीसीएस परीक्षा एक ही दिन कराने का निर्णय सही समय पर लिया गया है। इससे छात्रों का भविष्य सुरक्षित होगा और वे परीक्षा की तैयारी में निश्चिंत महसूस करेंगे। 

हमें मुख्यमंत्री पर पूरा भरोसा: छात्र देवेंद्र प्रजापति

एक अन्य छात्र देवेंद्र प्रजापति ने कहा, "हमें मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) पर पूरा भरोसा है। वह आयोग को आरओ-एआरओ पर भी जल्द निर्णय लेने का निर्देश देंगे, ताकि इस परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र शांतिपूर्वक तैयारी कर सकें।"

यह भी पढ़ें: पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा को लेकर 'एक दिन-एक पाली' पर बनी सहमति, छात्रों की हुई जीत; पढ़ें अपडेट
 

आयोग का निर्णय

आयोग ने छात्रों की मांगों को स्वीकार करते हुए, पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा को 22 दिसंबर को दो पालियों के लिए पुनर्निर्धारित किया है। वहीं, आरओ-एआरओ परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इस परीक्षा को नए सिरे से कराने के लिए आयोग के वरिष्ठतम सदस्य कल्पराज सिंह की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी है। कमेटी की रिपोर्ट आने पर ही आरओ-एआरओ परीक्षा की तिथि घोषित की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed