IIT Guwahati: आईआईटी गुवाहाटी में 20 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, पुलिस जांच जारी
IIT Guwahati: अमिनगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मौत के सटीक कारण का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IIT Guwahati Student Suicide: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी से बुरी खबर सामने आई है। आंध्र प्रदेश के रहने वाले एक छात्र ने रविवार को यहां आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक 20 वर्षीय छात्र भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी में अपने छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका पाया गया। पुलिस ने सोमवार को इस मामले की जानकारी दी है। मृतक की पहचान कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में पांचवें सेमेस्टर के छात्र गुडला महेश साई राज के तौर पर हुई है।
मामले की जांच की जा रही है
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार महेश ने कथित तौर पर मानसिक दबाव के कारण रविवार को आत्महत्या कर ली। अमिनगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मौत के सटीक कारण का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया जाएगा।
संस्थान ने जारी किया बयान
आईआईटी गुवाहाटी ने एक बयान में दावा किया कि जिस युवक का शव छात्रावास से बरामद हुआ है, वह संस्थान का पूर्व छात्र था। आईआईटी से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, खराब शैक्षणिक प्रदर्शन के कारण छात्र को निलंबित कर दिया गया था। बयान में कहा गया है कि संस्थान ने मृतक के परिवार को सूचित कर दिया है और वह परिसर पहुंच गए हैं।
आईआईटी गुवाहाटी ने संवेदना व्यक्त की
आईआईटी गुवाहाटी ने भी इस घटना पर बुरे समय में महेश के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। आईआईटी गुवाहाटी की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि हम पुलिस जांच में सहयोग करेंगे और इस मामले पर एक आंतरिक जांच भी करेंगे।
कमेंट
कमेंट X