MHT-CET 2022 Counselling: सीएपी राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम आज होगा जारी, ऐसे करें चेक
तीसरे दौर की काउंसलिंग के लिए एमएचटी सीईटी आवंटन परिणाम 2022 आज घोषित किया जाएगा। स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल सीएपी पोर्टल पर cetcell.mahacet.org पर तीसरी आवंटन सूची जारी करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MHT-CET 2022 Counselling: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल महाराष्ट्र आज नौ नवंबर को सीएपी राउंड 3 सीट आवंटन का परिणाम घोषित करने वाला है। परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - cetcell.mahacet.org या fe2022.mahacet.org पर जाकर आवंटन लिस्ट देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार एमएचटी सीईटी 2022 सीट आवंटन परिणाम cetcell.mahacet.org पर चेक कर सकेंगे। सीट आवंटन परिणाम की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ तैयार रहना होगा। सीट आवंटन परिणाम जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को सीट स्वीकार करने के लिए समय दिया जाएगा। MHT CET 2022 सीट स्वीकृति और 10 नवंबर से 12 नवंबर शाम 5 बजे तक शुल्क का भुगतान करना होगा।।ृ CET 2022 काउंसलिंग महाराष्ट्र में भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा प्रदान किए जाने वाले इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है।
सीएपी राउंड 3 बीई, बीटेक ऐसे करें चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- सीएपी पोर्टल प्रवेश पर क्लिक करें।
- बीई, बीटेक टैब पर क्लिक करें।
- फिर, उम्मीदवार लॉगइन पर क्लिक करें।
- अब अपना क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- दूसरी आवंटन सूची स्क्रीन पर उपलब्ध होगी।
- अपना नाम और रोल नंबर चेक करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और सेव कर लें।
महाराष्ट्र राज्य सीईटी सेल ऑनलाइन जमा करने और विकल्प फॉर्म की पुष्टि के दौरान उम्मीदवारों द्वारा दर्ज किए गए वेब विकल्पों के आधार पर सीएपी राउंड 3 आवंटन की घोषणा करेगा। भाग लेने वाले संस्थान उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे और कॉलेज लॉगइन सिस्टम के माध्यम से ऑनलाइन सिस्टम में उम्मीदवारों के प्रवेश को तुरंत अपलोड करेंगे।
कमेंट
कमेंट X