{"_id":"5f0597c3cfb003502c182a8d","slug":"st-stephens-college-admission-2020-registration-process-start-know-about-last-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"St Stephens College Admission 2020: शुरू हुए दाखिले, जानें कब तक ले सकते हैं प्रवेश","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
St Stephens College Admission 2020: शुरू हुए दाखिले, जानें कब तक ले सकते हैं प्रवेश
Wed, 08 Jul 2020 03:49 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Wed, 08 Jul 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली विवि सेंट स्टीफेंस कॉलेज
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज ने 7 जुलाई, 2020 को अपनी पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। बता दें कि इस वर्ष देश में महामारी की स्थिति के कारण ऑनलाइन साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। जिससे छात्र सुरक्षित भी रहें। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जुलाई है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in है।
विज्ञापन
बता दें कि डीयू के इस कॉलेज ने प्रवेश प्रक्रिया के सभी विवरण देते हुए 5 जुलाई, 2020 को अपना प्रोस्पेक्टस ऑनलाइन अपलोड किया था, जिससे प्रवेश लेने वाले छात्र सारी जानकारी से अवगत हो सकें। छात्रों को सबसे पहले डीयू की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कराना होगा। ये पंजीकरण सेंट स्टीफन कॉलेज में आवेदन करने के लिए मान्य होगा।
विज्ञापन
पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और वहां मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी। बाद में आवेदन पत्र को भरना होगा, जिसमें सभी प्रमाणपत्रों को ऑनलाइन जमा करना होगा। इस बार साक्षात्कार के तीन चरण तय किए गए हैं। छात्र 18 जुलाई तक सेंट स्टीफन कॉलेज में आवेदन कर सकते हैं। 50% सीटें ईसाई (Christians) उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। अधिक जानकारी के लिए कॉलेज की वेबसाइट देखें।
विज्ञापन
रजिस्टर करने के लिए सीधा लिंक यहां दिया गया है।
कमेंट
कमेंट X