SSUHS GNM Result: एसएसयूएचएस ने जारी किए एमबीबीएस, बीडीएस सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के नतीजे; ऐसे करें डाउनलोड
SSUHS GNM Result 2024: श्रीमंत शंकरदेव यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ने एमबीबीएस, बीडीएस, बीएससी नर्सिंग, बीफॉर्मा और अन्य परीक्षाओं जैसे विभिन्न पाठ्यक्रमों के सेमेस्टर/वार्षिक परिणाम घोषित किए हैं। योग्य उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSUHS Result 2024: श्रीमंत शंकरदेव यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (SSUHS) ने हाल ही में एमबीबीएस, बीडीएस, बीएससी नर्सिंग, बीफॉर्मा (MBBS, BDS, BSc Nursing, BPharma) और अन्य परीक्षाओं जैसे विभिन्न पाठ्यक्रमों के सेमेस्टर/वार्षिक परिणाम घोषित किए हैं। परिणाम एसएसयूएचएस की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया गया है।
जो भी उम्मीदवार श्रीमंत शंकरदेव यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के इन यूजी, पीजी पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं में शामिल हुए, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से अपना SSUHS परिणाम पीडीएफ देख सकते हैं।
एसएसयूएचएस के बारे में
श्रीमंत शंकरदेव स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (SSUHS), गुवाहाटी, असम में स्थित एक राज्य विश्वविद्यालय है। विश्वविद्यालय को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा मान्यता प्राप्त है। इसकी स्थापना वर्ष 2009 में श्रीमंत शंकरदेव स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय अधिनियम, 2007 के अनुसार की गई थी। श्रीमंत शंकरदेव स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय पूर्वोत्तर क्षेत्र का एकमात्र स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय है जिसका अधिकार क्षेत्र पूरे असम में है।
SSUHS GNM Result 2024: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
उम्मीदवार विभिन्न यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों जैसे एमबीबीएस, बीडीएस, बीएससी नर्सिंग, बीफार्मा और अन्य परीक्षाओं के लिए अपने सेमेस्टर परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन देख सकते हैं। परिणाम चेक करने का तरीका नीचे बताया गया है।
- विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट - ssuhs.in. पर जाएं।
- “SSUHS परिणाम” पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण भरें और “देखें” पर क्लिक करें।
- सूची से अपना पाठ्यक्रम चुनें और उस पर क्लिक करें।
- रोल नंबर दर्ज करें और “परिणाम प्राप्त करें” पर क्लिक करें।
- परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ को सहेजें।
कमेंट
कमेंट X