SSC Steno Answer Key: एसएससी स्टेनो ग्रेड सी और डी की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
SSC Steno Answer Key: एसएससी स्टेनो ग्रेड सी और डी परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर 14 दिसंबर से 28 दिसंबर, 2023 तक की अवधि के लिए उपलब्ध रहेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC Steno Grade C & D 2023 Final Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी स्टेनो ग्रेड सी और डी की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी उम्मीदवारों के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध है।
28 दिसंबर तक चेक कर सकते हैं आंसर-की
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार अपने परीक्षा रोल नंबर और पासवर्ड (जन्म तिथि) का उपयोग करके वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से लॉगिन कर सकते हैं। आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर 14 दिसंबर से 28 दिसंबर, 2023 तक की अवधि के लिए उपलब्ध रहेगी।
इस दिन उपलब्ध होंगे अंक
योग्य/गैर योग्य उम्मीदवारों के अंक 18 दिसंबर से 1 जनवरी, 2024 तक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवार अपने उपयोगकर्ता नाम (पंजीकरण संख्या) और पासवर्ड (एसएससी पंजीकरण पासवर्ड) का उपयोग करके लॉग-इन करके अपने व्यक्तिगत अंक देख सकेंगे।
ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध एसएससी स्टेनो ग्रेड सी और डी 2023 अंतिम उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुलकर आएगी, यहां उपलब्ध उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- उत्तर कुंजी जांचें और पेज डाउनलोड करें।
- भविष्य की जरूरतों के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X