फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   SSC MTS Havaldar 2023 answer key out check and download at ssc.nic.in

SSC MTS Answer Key Out: एसएससी एमटीएस-हवलदार भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक

Wed, 28 Jun 2023 06:40 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 28 Jun 2023 06:40 PM IST
सार


SSC MTS Answer Key Out: कर्मचारी चयन आयोग ने 28 जून, 2023 को एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है।

विज्ञापन
SSC MTS Havaldar 2023 answer key out check and download at  ssc.nic.in
SSC mts - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

SSC MTS Havaldar Answer Key Out: कर्मचारी चयन आयोग ने 28 जून, 2023 को एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ, और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अंतरिम उत्तर कुंजी की जांच एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर कर सकते हैं।

विज्ञापन

एसएससी ने एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी के साथ ही रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दी है। उम्मीदवार 04 जुलाई 2023 तक एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर कुंजी से असंतुष्ट उम्मीदवारों के लिए आयोग ने आपत्ति विंडो भी खोली है। अब उम्मीदवारों के पास 04 जुलाई 2023 तक अपनी आपत्ति दर्ज कराने का समय होगा। इसके लिए प्रति प्रश्न जिस पर आपत्ति हो उसके लिए 100 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

एसएससी एमटीएस और हवलदार परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहला चरण 02 मई से 19 मई तक और दूसरा चरण 13 जून से 20 जून, 2023 तक आयोजित किया गया था।

एसएससी एमटीएस 2022 के तहत 10,880 रिक्तियां हैं, जबकि सीबीआईसी और सीबीएन में हवलदार के लिए 529 रिक्तियां हैं। जिसके लिए यह भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी।

ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।

  • एसएससी एमटीएस अंतरिम उत्तर कुंजी के लिए अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।

  • उत्तर कुंजी/प्रतिक्रिया पत्रक तक पहुंचने के लिए सीधे लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना पंजीकरण विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।

  • अंतरिम उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

  • अब इसे जांचें, डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed