फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   SSC LDC Paper 1, 2 answer keys out at ssc.nic.in, Download till 1 March; Direct link here

SSC LDC Answer Keys: एसएससी एलडीसी पेपर 1, 2 की उत्तर कुंजी जारी, इस डेट से पहले कर लें डाउनलोड; ये रहा लिंक

Sat, 17 Feb 2024 01:07 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 17 Feb 2024 01:07 PM IST
सार

SSC LDC Final Answer Keys Out: कर्मचारी चयन आयोग ने एलडीसी पेपर 1 और 2 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावित अंको का अनुमान लगा सकते हैं।

विज्ञापन
SSC LDC Paper 1, 2 answer keys out at ssc.nic.in, Download till 1 March; Direct link here
SSC LDC Final Answer Keys - फोटो : Social Media

विस्तार

SSC LDC Final Answer Keys: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने पेपर 1 और पेपर 2 लोअर डिवीजन क्लर्क ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2019 और 2020 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी एलडीसी उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण  मे अपना  रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन


एसएससी की अधिसूचना में कहा गया है, "परीक्षा प्रणाली में अधिक पारदर्शिता बनाए रखने के लिए और उम्मीदवारों के हित में, आयोग ने 16.02.2024 को आयोग की वेबसाइट पर उक्त परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों के साथ अंतिम उत्तर कुंजी अपलोड कर दी है।"

विज्ञापन

1 मार्च तक कर सकते हैं डाउनलोड

आयोग ने कहा, "उम्मीदवार एलडीसी उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए अपने परीक्षा रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके नीचे दिए गए लिंक पर लॉग इन कर सकते हैं। यह सुविधा उम्मीदवारों के लिए 16 फरवरी से 1 मार्च, 2024 तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार संबंधित प्रश्न पत्र के साथ अपनी अंतिम उत्तर कुंजी का प्रिंट आउट ले सकते हैं, क्योंकि उपरोक्त निर्दिष्ट समय सीमा के बाद यह उपलब्ध नहीं होगी।"

"वरिष्ठ सचिवालय सहायक/अपर डिवीजन क्लर्क ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2017 के पद के लिए उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे लॉगिन के लिए उपयोगकर्ता आईडी के रूप में अपने रोल नंबर से पहले "डी" डालें। उदाहरण के लिए उपोगकर्ता आईडी के रूप में रोल नंबर  ऐसे "D22010000XX"  डालकर लॉग इन करें।"

How to Check SSC LDC Final Answer Keys: ऐसे डाउनलोड करें अंतिम कुंजी 

एसएससी एलडीसी अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, “जूनियर सचिवालय सहायक/लोअर डिवीजन क्लर्क ग्रेड लिमिटेड विभागीय उत्तर कुंजी”
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • एसएससी एलडीसी अंतिम उत्तर कुंजी आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • शीट डाउनलोड करें और हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed