SSC JHT Result 2023: जूनियर हिंदी अनुवादक परीक्षा के पहले पेपर का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
SSC JHT Result 2023: एसएससी ने जूनियर हिंदी अनुवादक सहित विभिन्न पदों पर हुई भर्ती परीक्षा के पहले पेपर का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC JHT Result 2023 Out: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जूनियर हिंदी अनुवादक (JHT), जूनियर अनुवादक (JT) और वरिष्ठ हिंदी अनुवादक (SHT) भर्ती परीक्षा, 2023 के पहले पेपर का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार एसएससी जेएचटी पेपर I में शामिल हुए थे, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।
एसएससी जेएचटी के पहले पपेर में जिन उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है, वे अब दूसरे पेपर में शामिल होंगे। पेपर-II (वर्णनात्मक) में उपस्थित होने के लिए पेपर-I में कुल 2274 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
SSC JHT परीक्षा विवरण
बता दें कि पेपर I परीक्षा 16 अक्तूबर, 2023 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी। एसएससी जेएचटी परीक्षा का वर्णनात्मक पेपर (पेपर- II) 31 दिसंबर, 2023 को होना है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का प्रवेश पत्र सही समय पर संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइटों पर अपलोड किया जाएगा।
SSC JHT Result ऐसे करें चेक
-
सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
-
होम पेज पर पेपर I लिंक के लिए SSC JHT रिजल्ट 2023 पर क्लिक करें।
-
अब एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी।
-
जहां उम्मीदवार परिणाम देख सकते हैं।
-
अब पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X