SSC JE 2023: एसएससी जेई भर्ती परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
SSC JE 2023: एसएससी जेई भर्ती परीक्षा 9 से 11 अक्तूबर के बीज आयोजित की गई थी, जिसकी अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। संबंधित उम्मीदवार नीचे डिटेल पढ़कर उत्तर कुंजी चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC JE Exam Final Answer Key 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। एसएससी जेई परीक्षा 9 से 11 अक्तूबर, 2023 के बीच आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
कुल रिक्तियां
आयोग के इस भर्ती अभियान का लक्ष्य भारत सरकार के विभिन्न संगठनों/कार्यालयों में जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) की कुल 1,324 रिक्तियों को भरना है। परीक्षा सीबीटी मोड में 9 से 11 अक्तूबर तक आयोजित की गई थी और परिणाम 17 नवंबर को घोषित किए गए थे।
चयन प्रक्रिया
एसएससी जेई भर्ती के तहत अंतिम चयन आयोग द्वारा आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (पेपर I और पेपर II), पद वरीयता और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।
उत्तर कुंजी अधिसूचना में लिखा है, "उम्मीदवार अपने रोल नंबर और पासवर्ड के द्वारा लिंक का उपयोग करके प्रश्न पत्र के साथ संबंधित अंतिम उत्तर कुंजी का प्रिंट आउट ले सकते हैं। यह सुविधा उम्मीदवारों के लिए 29.11.2023 (18:00 बजे) से 13.12.2023 (18:00 बजे) की अवधि के लिए उपलब्ध होगी।"
SSC JE 2023: ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'Junior Engineer (Civil, Mechanical and Electrical) Examination, 2023 (Paper-I): Uploading of Final Answer Keys along with Question Paper(s) and Marks – regarding' पर क्लिक करें।
- अब उत्तर कुंजी देखने के लिए नोटिफिकेशन में दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- अपने पंजीकरण विवरण की सहायता से लॉगिन करें।
- अंतिम उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
- उत्तर कुंजी की एक प्रति डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट भी ले लें।
कमेंट
कमेंट X