फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   SSC JE Exam for paper 2 admit card released know how to download at ssc.nic.in

SSC JE Admit Card 2023: जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के दूसरे पेपर का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 24 Nov 2023 03:44 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 24 Nov 2023 03:44 PM IST
सार

SSC JE Admit Card Released: एसएससी जेई 2023 भर्ती परीक्षा के दूसरे पेपर का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
SSC JE Exam for paper 2 admit card released know how to download at ssc.nic.in
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC JE Admit Card 2023 Out : कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट) पेपर 2 परीक्षा, 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एसएससी जेई पेपर 2 परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार एडमिट कार्ड एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइटों से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

SSC JE Exam परीक्षा विवरण

एसएससी जेई पेपर II परीक्षा 04 दिसंबर, 2023 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा के दिन इसे अपने साथ रखना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

SSC JE परीक्षा पैटर्न

एसएससी जेई पेपर II सीबीई मोड में आयोजित किया जाएगा। पेपर के तीन भाग होंगे। सिविल और स्ट्रक्चरल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल। कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए अधिकतम अंक 300 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। पेपर- II में केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार, बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों में सेट किए जाएंगे।

विज्ञापन

SSC JE Adnit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाएं।

  • होम पेज पर एसएससी जेई 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

  • एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें।

  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed