SSC JE Admit Card: एसएससी जेई भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
SSC JE Admit Card: एसएससी जेई भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC JE Admit Card Out: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सभी क्षेत्रों के लिए जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर लॉगइन करके या अपने क्षेत्र के लिए आधिकारिक एसएससी वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी जेई 2023 कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 09 से 11 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य भारत सरकार के विभिन्न संगठनों/कार्यालयों के लिए जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) की कुल 1324 रिक्तियों को भरना है।
एसएससी जेई टियर 1 परीक्षा 09, 10, और 11 अक्तूबर 2023 को आयोजित की जाएगी। जबकि टियर 2 परीक्षा 04 दिसंबर 2023 को आयोजित की जानी है। उम्मीदवारों का चयन टियर 1, टियर 2 परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के बाद किया जाएगा।
SSC JE Admit Card ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
-
अपने पंजीकरण विवरण का उपयोग करके लॉगिन करें और अपना क्षेत्र चुनें।
-
अपने क्षेत्र की एसएससी वेबसाइट पर लॉग इन करें
-
जेई एडमिट कार्ड चुनें।
-
एसएससी जेई एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
कमेंट
कमेंट X