फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   SSC JE 2023 final answer keys and marks released at ssc.nic.in, direct link here to check scores

SSC JE 2023: एसएससी जेई परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी और अंक जारी, इस लिंक से चेक कर सकते हैं अपना स्कोर

Fri, 19 Jan 2024 10:02 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 19 Jan 2024 10:02 AM IST
सार

SSC JE 2023 Final Answer Keys and Marks: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जेई परीक्षा (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। साथ ही, उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पुस्तिकाएं भी जारी कर दी हैं।

विज्ञापन
SSC JE 2023 final answer keys and marks released at ssc.nic.in, direct link here to check scores
SSC JE Answer Key - फोटो : Social Media

विस्तार

SSC JE 2023 Final Answer Keys: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जेई परीक्षा (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) की अंतिम उत्तर कुंजी और अंकों के साथ उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पुस्तिकाएं जारी कर दी हैं। जो भी उम्मीदवार भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर एसएससी जेई अंतिम उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

1 फरवरी तक उपलब्ध रहेगी उत्तर कुंजी

कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा, 2023 का अंतिम परिणाम 5 जनवरी को घोषित किया था। अंतिम उत्तर कुंजी की जांच करने के लिए उम्मीदवार अपने परीक्षा रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के लिए यह सुविधा 1 फरवरी शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "आगे की चयन प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए/शॉर्टलिस्ट नहीं किए गए उम्मीदवारों के अंक भी आयोग की वेबसाइट (यानी https://ssc.nic.in) पर उपलब्ध कराए जाएंगे। यह सुविधा 01.02.02024 तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर अपने उपयोगकर्ता नाम और पंजीकृत पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करके और उम्मीदवार डैशबोर्ड पर परिणाम/मार्कस्टैब पर क्लिक करके अपने अंक देख सकते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें एसएससी जेई आंसर-की

  • आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिख रहे "Junior Engineer (Civil, Mechanical & Electrical) Examination, 2023: Uploading of Candidates’ Response Sheets along with Final Answer Keys and Marks" लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक नया पेज खुलकर आएगा।
  • यहां उपलब्ध उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी लॉग-इन तिथियां दर्ज करें।
  • अंतिम उत्तर कुंजी और अंक जांचें।
  • आगे की जरूरतों के लिए इसका एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed